{"_id":"685325fd6c9a829ed303d05d","slug":"gang-war-feared-among-student-groups-in-bareilly-college-bareilly-news-c-4-lko1064-665206-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली कॉलेज में छात्र गुटों में गैंगवार की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली कॉलेज में छात्र गुटों में गैंगवार की आशंका
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में शैक्षणिक माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है। परिसर में छात्र संगठनों से जुड़े कुछ अराजक तत्वों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। चीफ प्रॉक्टर डॉ. आलोक खरे बृहस्पतिवार को एसएसपी से मिलकर उपद्रवी छात्रों का ब्योरा देंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और समाजवादी छात्र सभा से जुड़े पदाधिकारियों के बीच आपसी तनातनी अब गैंगवार में बदल सकती है। दोनों संगठनों के पदाधिकारी पहले भी एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायतें दर्ज करा चुके हैं। आए दिन होने वाली झड़पें कॉलेज परिसर का माहौल खराब कर रही हैं।
चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि छात्र नेता दबंगई दिखाते हुए अपने वाहन कॉलेज में ला रहे हैं। हाल ही में एक छात्र नेता का छात्रा को बुलेट पर बैठाकर परीक्षा कक्ष तक पहुंचाने का वीडियो वायरल हुआ है। कॉलेज का माहौल अनुशासित और शैक्षणिक बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। संवाद