फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   gang rape in shahi

शाही सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 12 Jan 2022 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
gang rape in shahi
शाही (बरेली)। महिला को रामपुर ले जाकर 15 दिन बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में एडीजी के आदेश पर शाही पुलिस ने शीशगढ़ के रमेश सहित रामपुर के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शाही इलाके के एक गांव की महिला केे घर 17 दिसंबर को शीशगढ़ के भुड़ासी गांव का रमेश अपने तीन साथियों रामपुर के थाना भोट के गांव पट्टी अशोकपुर निवासी पूर्व प्रधान रंजीत, शंकरलाल और रामपुर के कैमरी थाना क्षेत्र के गांव मिलक न्यायअली निवासी सोमपाल के साथ पहुंचा। रमेश को महिला पहले से जानती थी। इस दौरान चारों उसे बहलाकर अपने साथ गाड़ी में बैठाकर शीशगढ़ ले गए। वहां उसे चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के मुताबिक जब उसे होश आया तो वह रामपुर की कृष्ण विहार कॉलोनी में थी। वहां कई दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन और 30 हजार की नकदी भी लूट ली।
विज्ञापन

चार जनवरी को चारों उसे बेचने की योजना बना रहे थे। उसे इसकी भनक लगी तो वह उनके चंगुल से छूटकर भाग निकली। वहां से शाही थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को महिला एडीजी से मिली और उन्हें प्रार्थना पत्र दिया। एडीजी के आदेश पर शाही थाने में रमेश, सोमपाल, पूर्व प्रधान रंजीत और शंकरलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेजा है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed