फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   gang rape

पति और देवरों से गैंगरेप कराकर बेच दिया

Tue, 18 Aug 2015 01:08 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 18 Aug 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अलीगंज थाने के गांव की एक महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर अपने देवर से उसी के घर में रेप कराने वाली पड़ोसन बेहद शातिर निकली। वह उसे पति की गैर मौजूदगी में अपने साथ ले गई। इसके बाद महिला के देवरों के अलावा पति और रिश्तेदार ने उसे हवस का शिकार बनाया। इस दौरान वीडियो क्लीपिंग भी बना ली। बाद में पीड़ित महिला को हिमाचल में ले जाकर डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। बारह अगस्त को किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर महिला ने डीआईजी को अपनी दर्द भरी कहानी सुनाई है। डीआईजी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक उसके पड़ोस में रहने वाली ममता ने 2013 से उसे उसकाना शुरू कर दिया था। वह कहती थी तेरा पति काला है, वह तेरा ख्याल भी नहीं रखता है। वह अपने देवर सुरेश या देवराज के साथ उसकी शादी करा देगी। वह गांव छोड़कर भमौरा में किराए का मकान लेकर रहने लगी। 20 मई 2014 को ममता अपने देवर सुरेश को साथ लेकर उसके कमरे पर आ गए। पति की गैर मौजूदगी में ममता ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया। सुरेश ने उसके साथ रेप किया। होश में आने पर उसने विरोध किया तो ममता कहने लगी, सब ठीक हो जाएगा। छह जून को उसे बहाने से सुरेश उसे थाना दातागंज इलाके के एक गांव में रहने वाले रिश्तेदार मनवीर सिंह के यहां ले गया। मनवीर ने उसे तीन महीने बंधक बनाकर रखा। वह उसके साथ रोजाना रेप करता था। यहां से मनवीर उसे ममता के देवर देवराज के पास दिल्ली में छोड़ आया। देवराज ने उसके साथ दस दिन रेप किया और वीडियो क्लीपिंग बना ली। यहां से ममता और सुरेश उसे हिमाचल ले गए। वहां ममता के पति ने उसके बेटे आकाश का नत्थूराम के हाथों 40 हजार रुपये में सौदा कर दिया, दस दिन बाद ही नत्थूराम आकाश को वापस ले आया। कहने लगा यह बच्चा रुक नहीं रहा है। सुरेश ने महिला का डेढ़ लाख रुपये में सौदा कर दिया। कहने लगा कि कि तू अब घर जाने लायक नहीं बची है, लेकिन उसका दर्द सुनकर खरीदने वालों में से ही एक व्यक्ति 12 अगस्त 2015 को उसे ससुराल छोड़ गया। वह अपने पति के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने भमौरा थाने गई तो किसी ने उसकी कहानी पर यकीन नहीं किया। उसे थाने से फटकार कर भगा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed