फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   gang of people who used to get bail by submitting fake documents busted in Bareilly

Bareilly News: फर्जी दस्तावेज लगाकर जमानत कराने वाले का गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने पकड़े आरोपी

Thu, 30 Jan 2025 02:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 02:53 PM IST
विज्ञापन
gang of people who used to get bail by submitting fake documents busted in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बरेली जिले में फर्जी कागजातों से जमानत कराने वाले जालसाजों का गिरोह सक्रिय है। इस गिरोह के सदस्य अपना फोटो चस्पाकर फर्जी आधार कार्ड लगाकर मोटी रकम लेकर अपराधियों की जमानत कराते थे। इन शातिरों ने एक साल पहले हुए शहर के सभासद भूपेंद्र सिंह राठौर हत्याकांड के एक आरोपी की फर्जी आधार कार्ड लगाकर जमानत करा दी। जानकारी होने पर जमानतनामे पर किसान ने आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा है। एसपी सिटी मानुष पारीक आज इस मामले का खुलासा करेंगे।

विज्ञापन


बदायूं के बिनावर निवासी सरनाम के पुत्र ओमवीर शर्मा का आरोप है कि क्षेत्र के ही गांव समरेर निवासी पुरुषोत्तम पुत्र वीरेंद्र सिंह, उसके पुत्रों गौतम व रतनलाल ने उसकी जमीन की खतौनी लगाकर जमानतनामे पर उसकी जगह अपना फोटो व फर्जी आधार कार्ड लगाकर कई अपराधियों की जमानत कराई है। उनका आरोप है कि न्यायालय में शिकायत करने पर मामला पुलिस का बताकर उसे वापस कर दिया गया तो उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


ओमवीर ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर बरेली कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध 31 अक्तूबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज की थी। इन फर्जी जमानतियों पर सभासद हत्याकांड के आरोपी नीरज गंगवार के साथ ही बारादरी कोतवाली में दर्ज सरकार बनाम तरनजीत सिंह, सरकार बनाम साहिबे आलम, थाना सुभाषनगर के सरकार बनाम रोहित व बिथरी चैनपुर में गैंगस्टर में दर्ज सरकार बनाम गुड्डू उर्फ अकरम के मामले में आरोपियों की फर्जी जमानत कराने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed