फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gandhi Udyan in the grip of miscreants

Bareilly News: मनचलों की गिरफ्त में गांधी उद्यान

Wed, 29 Jan 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Udyan in the grip of miscreants
बरेली। शहर के बीचोंबीच स्थित गांधी उद्यान शोहदों की गिरफ्त में है। इसके कोने-कोने में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। परिवार के साथ यहां आने वाले शहरी इनकी हरकतों की वजह से असहज हो रहे हैं।
विज्ञापन

यहां छेड़खानी और महिलाओं पर हमले भी हो चुके हैं। इसके बावजूद पार्क की सुरक्षा रामभरोसे है। मंगलवार को हुई घटना के बाद कार्रवाई कर पुलिस भले ही अपनी पीठ थपथपा ले, पर हकीकत इससे अलग है। पड़ताल में इसकी सच्चाई सामने आई।
विज्ञापन

दोपहर 2:30 बजे पार्क के गेट के बाहर शोहदों का जमावड़ा लगा मिला। रिपोर्टर के सामने ही एक युवती पर फब्तियां कसते हुए दो शोहदे वहां से बाइक से तेजी से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे बढ़ने पर चार-पांच मनचले एक युवती का पीछा करते दिखे। थोड़ा आगे जाने पर मनचलों ने युवती से अपने साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहा। युवती कुछ बोले बिना वहां से चली गई।
पार्क के अंदर घुसने पर हर कोने और चहारदीवारी के किनारे वाले इलाकों में प्रेमी जोड़े अपनी हरकतों में मशगूल दिखे। कई तो स्कूल-कॉलेज की ड्रेस में ही वहां पहुंचे थे।
वहां घूम रहे शोहदे युवतियों पर फब्तियां कसते हुए ठहाके लगाते दिखे। कुछ लोग जो परिवार सहित पार्क में घूमने आए थे, इनकी हरकतों से वह भी असहज नजर आए। इससे अब आम शहरी इस पार्क से दूरी बनाने लगे हैं।

n टोकने पर झगड़ने लगे शोहदे ः कैंटीन के पास भी शोहदे लोगों को परेशान करते दिखे। परिवार के साथ आए व्यक्ति ने इस पर आपत्ति की तो वे उससे झगड़ा करने लगे। शाम पांच बजे के बाद यहां हालात ऐसे बन गए कि शायद ही कोई इस माहौल में परिवार सहित वहां जाना पसंद करे। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी पार्क में आने वाले लोगों के आधारकार्ड की जांच करते दिखे। इसके अलावा वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं दिखे। न तो वहां मिशन शक्ति की टीम मौजूद मिली, न ही पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed