फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   gandhi jyanti

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच याद किए गए बापू और शास्त्री

Fri, 04 Oct 2019 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
gandhi jyanti
बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से चौकी चौराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया गया। इस दौरान सभा में वक्ताओं ने बापू और शास्त्री के देश की आजादी और विकास में योगदान पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इसमें अवनीश बख्शी, नरेंद्र मोहन सक्सेना, असलम अंसारी, मोहम्मद हसन, डॉ. सरवत हुसैन हाशमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वूमन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ऋतु शाक्य ने कहा महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें सिर्फ राजनीतिक आजादी नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ और विकसित देश की कल्पना थी। मंडल अध्यक्ष शशि प्रभा ने भी संबोधित किया। इसमेें अंजू श्रीवास्तव, सचिव संगीता सक्सेना, उषा किरन, बबली गौतम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

नरकुलागंज के श्री विष्णु बाल सदन में बच्चों ने नाटक और कविताएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में प्रबंधक प्रेमशंकर अग्रवाल, संजय गोयल, अशोक कुमार अग्रवाल, जुगल किशोर साबू, प्रधानाचार्य ममता डबराल आदि मौजूद रहीं। संचालन शिल्पी अग्रवाल ने किया। विष्णु इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शरद कांत शर्मा ने ध्वजारोहण किया और महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस दौरान आलोक कुमार सेठ, रवि प्रकाश शर्मा आदि शिक्षकों ने विचार व्यक्त किए। संचालन हरि मोहन भारद्वाज ने किया। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। इसमें रोटरी क्लब शिखर के अध्यक्ष अरुण शर्मा, सचिव कुंवर तुषार चंद्रा, भुवनचंद्र पांडेय, विनोद खन्ना, प्रखर बिसारिया आदि मौजूद रहे। इंकलाब विकास दल की ओर से जसोली में गांधी जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नितिन कुमार मिश्रा, महिला मोर्चा की महामंत्री गीता सागर, ममता दास, प्रवीण उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed