{"_id":"651b295f0afdcac230070c54","slug":"gandhi-jayanti-reminds-us-of-bapus-ideals-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-739-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बापू के आदर्शों की याद दिलाती है गांधी जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बापू के आदर्शों की याद दिलाती है गांधी जयंती
विज्ञापन
नवाबगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षिक संगठनों की ओर से कार्यक्रमों के माध्यम से दोनों महापुरुषों के चरणों में श्रद्धा निवेदित की। उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
नवाबगंज में तहसील कार्यालय में एसडीएम राजेश चंद्रा और तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, कोतवाली में सीओ चमन सिंह चावड़ा और कोतवाल राजीव कुमार सिंह, नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर, राजकीय महाविद्यालय भदपुरा में प्राचार्य रूद्रमन, एसएसटी इंटर कालेज में टीआर गंगवार ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। संत थामस स्कूल में गायन, निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फादर जूलियन डिसूजा, प्रधानाचार्या सिस्टर ग्रेसी मंटेरो आदि मौजूद रहीं।
भड़सर क्षेत्र के गांव कुंवरपुर बंजरिया, साबिर खेड़ा, बड़ेपुरा, खाईखेड़ा आदि गांवों के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के जीवन दर्शन से परिचित कराया गया। रिठौरा क्षेत्र में दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय रिठौरा, खाता, चेना गौंटिया, अणुपुरा जागीर के साथ मैस्कॉट काॅलेज, राजश्री कालेज, खंडेलवाल कॉलेज, निहाल -श्याम डिग्री काॅलेज, कृतिका फाॅर्मेसी काॅलेज में दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए गए। बच्चों ने प्रभातफेरियां भी निकालीं। गंगाशील महाविद्यालय में गांधी जयंती अहिंसा दिवस के तौर पर मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक डॉ. दुरेश चंद्र और प्राचार्य पंकज कुमार ने किया। डॉ. शिल्पा जैन, रश्मि रीत, मो. जुनैद, दीक्षा, काजल और ममता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
फरीदपुर तहसील परिसर में एसडीएम निधि डोंडवाल, कोतवाली परिसर में इंस्पेक्टर दयाशंकर, पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सीओ गौरव सिंह, नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष शराफत जारी बाले व अधिशासी अधिकारी डॉॅ. नितिन कुमार गंगवार ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई।
-- -- -
आजीवन अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चले महात्मा गांधी
बहेड़ी/देवरनियां। संघटक विद्यालय रिछा में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. केके तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी आजीवन अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चले। वहीं, तहसील परिसर में एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय, नगर पालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल, केसर मिल पर सीईओ शरत मिश्रा, गन्ना समिति भवन पर सचिव राजीव सेठ, गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. हरिकेश सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गॉडविन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य संजय भंडारी, एमजीएम इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य अशोक गंगवार, ब्राइट कैरियर स्कूल में केशव दत्त तिवारी ने बापू व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। रिछा के मिशन ग्लोबल एकेडमी में विद्यालय के संरक्षक आरके सक्सेना ने विद्यार्थियों को बापू के दिखाए गए रास्ते पर चलने की अपील की। जितिन सक्सेना, अमित देवल, बीके कश्यप, मुबीन मलिक, जुबैर, सिदरा,गीता कश्यप, लता गंगवार, काजल, नेहा गंगवार, राफिया आदि मौजूद रहीं। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बीईओ प्रेमसुख गंगवार ने ध्वजारोहण किया। आला हजरत डिग्री काॅलेज, जनता इंटर काॅलेज में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
बापू ने मानवता का पाठ पढ़ाया
मीरगंज। क्षेत्र में सोमवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित करके महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी देश दीपक सिंह, ब्लाॅक में बीडीओ कमल सिंह चौहान, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह, स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में निदेशक पंकज गंगवार, बीडीएम पब्लिक स्कूल में निदेशक अचल मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं क्षेत्र के सिल्लापुर और गुगई गांव के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ। इसकी शिकायत बीएसए से की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी अमन गुप्ता ने बताया कि नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।
स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रपिता की महत्वपूर्ण भूमिका
याद किए गए शास्त्री जी
अलीगंज/आंवला/बिशारतगंज। आंवला के भरतजी इंटर काॅलेज, ज्ञानदीप इंटर काॅलेज, श्रीसुभाष इंटर काॅलेज, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज, सरगंगाराम सरस्वती ज्ञान पीठ, सरस्वती विधा मंदिर, मदर्स प्राइड कॉन्वेंट स्कूल, बाल विद्यापीठ इंटर काॅलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। डाॅ. राममनोहर लोहिया राजकीय महाविघालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। थाना अलीगंज प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल कुमारी नेहा सिंह ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया।