{"_id":"6543f28efd2a0b15a30f23c7","slug":"gambusia-fish-destroyed-ten-hotspots-of-five-blocks-na-news-c-122-1-sbly1042-7506-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गंबूसिया मछली ने खत्म किए पांच ब्लॉकों के दस हॉटस्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गंबूसिया मछली ने खत्म किए पांच ब्लॉकों के दस हॉटस्पॉट
Fri, 03 Nov 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वायरल बुखार का प्रकोप फैलने के बाद जिले के पांच ब्लॉकों के दस हॉट स्पॉट गंबूसिया मछली ने खत्म कर दिए। गांव के तालाबों में इन मछलियों को डालने के बाद भावलखेड़ा, ददरौल और सिंधौली समेत अन्य क्षेत्रों में बुखार के मरीजों में कमी आई है। इससे ग्रामीणों के साथ स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है।
सितंबर में वायरल बुखार ने लोगों को चपेट में लेना शुरू कर दिया था। गांवों में लोगों के बुखार से तपने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 269 हॉटस्पॉट जिले में चुने थे जहां पर सर्वाधिक मरीज बुखार से जूझ रहे थे। सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि कई गांवों में तालाब में मच्छर पनप रहे थे। मत्स्य विभाग से वार्ता कर बदायूं से गंबूजिया मछली को मंगवाया गया। मछलियों को पांच ब्लॉकों के दस गांवों के तालाबों में डलवाया गया। यह मछली मच्छरों का लार्वा खत्म करती है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसपी गंगवार ने बताया कि भावलखेड़ा के पांच, ददरौल और सिंधौली के दो-दो और कांट के एक गांव के तालाब में गंबूजिया मछली को डाला गया था। इन गांवों में बुखार का प्रकोप काफी हद तक खत्म हो चुका है। अब इन गांवों को हॉटस्पॉट नहीं माना जा रहा है।