फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gamblers from Badaun set up base in Aonla; 13 arrested.

Bareilly News: बदायूं के जुआरियों ने आंवला में बनाया ठिकाना, 13 गिरफ्तार

Tue, 11 Aug 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Gamblers from Badaun set up base in Aonla; 13 arrested.
आंवला (बरेली)। बदायूं जिले के जुआरियों ने कस्बे के एक घर को जुआ खेलने का अड्डा बना रखा था। सटीक मुखबिरी पर आंवला थाना पुलिस ने दबिश देकर 13 आरोपी गिरफ्तार कर लिए। फड़ और आरोपियों से 2.54 लाख रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि रविवार रात में गश्त के दौरान रामवाटिका कॉलोनी आटा मिल के पीछे बने एक घर में जुआ होने की सूचना प्रभारी निरीक्षक वीनू चौधरी को मिली। घेराबंदी कर पुलिस ने दबिश दी तो जुआ खेलते आरोपी भागने लगे। पुलिस ने 13 आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में सभी बदायूं के निवासी निकले। इसमें बदायूं शहर के आरिफपुर नवादा निवासी शारिक अली व आसिफ, मीराजी चौकी निवासी किशोर, वार्ड तीन के शिवम पाठक, बिल्सी के गांव रिसौली निवासी आकाश उर्फ करू, भिटौली गांव के अनीत कुमार सिंह, संजरपुर निवासी मुखबीर, गौंतरपट्टी गांव के सुरजीत, हरनाथपुर गांव के तहजीबुल इस्लाम, जिरौली गांव के मनोज, गुलड़िया गांव के हासिम व विवेक और गांव दबियाई निवासी उमर शामिल हैं।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि जुए के फड़ से रुपयों के अलावा ताश की गड्डी बरामद की गई। जुआ अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed