फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gajanan fledged finished off with musical instruments

गाजे बाजे के साथ विदा हुए गजानन

Mon, 12 Sep 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 12 Sep 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
भगवान श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के अंतिम दिन शहर के तमाम क्षेत्रों से गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा पूरे भक्ति भाव से निकली। इसमें बैंड बाजे की धुन पर लोग नाचते गाते चल रहे थे। रास्ते में अबीर गुलाल और पुष्प वर्षा भी की गई।
विज्ञापन

बिहारीपुर दरगईया गली स्थित श्री शिव शक्ति दुर्गा जी धाम में महोत्सव के अंतिम दिन श्री गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस यात्रा के दौरान लोगों ने एक दूसरे पर गुलाल उड़ाने के साथ जगह-जगह मटकी भी फोड़ी। पूर्व में अलखनाथ मंदिर के महंत कालू गिरी महाराज ने गणेश जी की आरती की। इसके बाद झंडी दिखा कर शोभायात्रा को रवाना किया। जो परंपरागत मार्गों से होती हुई किला फाटक पहुंची। यहां से प्रतिमा को गाड़ी में रख कर रामगंगा ले जाया गया। इस दौरान विश्व शांति के लिए 11 सफेद कबूतर उड़ाए गए। इस मौके पर विकास मेहरोत्रा, अमित अरोड़ा, विवेक कक्कड़, मुनीश कुमार, नीरज टंडन, रवि टंडन, राजीव रस्तोगी, रवि रस्तोगी, मनोज कक्कड़, अंजू खन्ना, भावना मेहरोत्रा, मोनिका मेहरा, निशा मेहरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 मराठा बुलियन एसोसिएशन: मराठा बुलियन एसोसिएशन व श्री गणेश सेवा समिति की ओर श्री गणेश विसर्जन यात्रा आलमगीरी से निकाली गई। इसमें मुख्य आकर्षण महाराष्ट्र का बैंड था। इस बीच मुंबई की तर्ज पर दही हांडी उत्सव भी मनाया गया। यात्रा के किला फाटक पहुंचने पर एक गाड़ी के माध्यम से मूर्ति को रामगंगा ले जा कर विसर्जित किया गया। इससे पहले आलमगीरी गंज स्थित बाबू राम धर्मशाला में हवन पूजन श्री गणेश विसर्जन महाआरती की गई। इस मौके पर अध्यक्ष अनिल पाटिल, गणेश सावंत, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, अजय गुप्ता, विजय सैनी, अशोक सक्सेना, अमोल पाटिल, सहदेव मराठा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मेयर ने शोभायात्रा को दिखाई झंडी
जिला ब्राह्मण सभा की ओर से बिहारीपुर स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में महोत्सव के अंतिम दिन पूजा अर्चना, आरती और भंडारा आयोजित किया गया। इसके बाद श्री गणेश जी की सवारी निकाली गई। जिसे पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने झंडी दिखा कर रवाना किया। गणेश वंदना के बोल पर नृत्य करती महिलाएं इसमें साथ चली। सिटी सब्जी मंडी से ट्रक के जरिए मूर्ति को बाजे गाजे के साथ विसर्जित किया गया। यात्रा का संचालन राम शंखधार ने किया। प्रतिमा की जिम्मेदारी पुजारी प्रकाश पांडेय ने संभाली। इसमें डा. नीतू शर्मा, अंकित सेठ, अंजुम बिसारिया, मोनिका सेठ, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, प्रथा गुप्ता, प्रेम लता रस्तोगी आदि शामिल रहे।
   श्री गणेश महोत्सव मंडल: श्री गणेश महोत्सव मंडल की ओर से कन्हैया टोला स्थित श्री वैदिक रस्तोगी धर्मशाला में महोत्सव अंतिम रोज श्री गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। इससे पहले पूजन के बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने शोभायात्रा का रवाना किया। दीपक रस्तोगी, संजय कपूर, मोहित शर्मा, सतीश रस्तोगी, सुरेंद्र रस्तोगी आदि शामिल रहे।  
मानस लव कुश सेवा ट्रस्ट: ट्रस्ट की ओर से राम कथा वाचक विरद शर्मा व निकेत शर्मा मानस लव कुश अध्यक्षता में गणेश यात्रा निकाली गई। भूड़ से शुरू हुई यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई राम गंगा पहुंची। इसमें सचिन देवल, अपर्ण मुडावल, विजय प्रताप सक्सेना, अचल कुमार, शशिकांत यादव, जितेंद्र मुडावल, शोभित सक्सेना आदि शामिल रहे। 

अन्य यात्रा: इसके अलावा श्री गणेश महोत्सव समिति शाहबाद दीवानखाना, शिव शक्ति धाम मंदिर जकाती मोहल्ला, श्री गणेश उत्सव सेवा मंडल नया टोला स्थित श्री खंडेलवाल मंदिर और श्री शिव गणेश सेवा समिति संजय नगर स्थित पीपलेश्वर नाथ शिव मंदिर में चल रहे गणेश उत्सव के समापन यात्रा निकाल कर श्री गणेश मूर्ति का राम गंगा में विसर्जन किया गया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed