फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   G-20 conference: Fortification of Delhi from today, diversion will remain till 10Delhi from today

जी-20 सम्मेलन: आज से दिल्ली की किलेबंदी, 10 तक रहेगा डायवर्जन

Thu, 07 Sep 2023 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
G-20 conference: Fortification of Delhi from today, diversion will remain till 10Delhi from today
बरेली। राजधानी में होने वाले जी-20 सम्मेलन के चलते बृहस्पतिवार से दिल्ली की किलेबंदी कर दी जाएगी। सात से 10 अप्रैल के बीच भारी वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा। छोटे वाहनों को सत्यापन के बाद डायवर्जन के हिसाब से निर्धारित रूटों से गुजारा जाएगा। रेलवे स्टेशनों, एअरपोर्ट, बस अड्डों की ओर जाने वाले रूटों पर भी डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन

जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, जापान, फ्रांस समेत विश्व के 20 शक्तिशाली देशों के राष्ट्रध्यक्षों का शुक्रवार से दिल्ली आना शुरू हो जाएगा। केंद्र और दिल्ली सरकार ने सम्मेलन और राष्ट्रध्यक्षों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए राजधानी में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। सभी सरकारी और निजी कार्यालयों के साथ ही स्कूल-कॉलेजों को भी आठ से दस सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया है। दिल्ली में भीड़ न हो, इस कारण रेलवे भी 250 से ज्यादा ट्रेनों को निरस्त कर चुका है।
विज्ञापन


यहां मिलेगी दिल्ली के ट्रैफिक की जानकारी
जी-20 ट्रैफिक वर्चुअल हेल्पडेस्क https://traffic.delhipolice.gov.in/dtpg20info
दिल्ली यातायात पुलिस की वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in
फेसबुक पेज https://www.facebook.com/dtptraffic
ट्विटर हैंडल https://twitter.com/dtptraffic
इंस्टाग्राम पेज https://www.instagram.com/dtptraffic
व्हाट्सएप नंबर 8750871493
हेल्पलाइन नंबर 1095/011-25844444
-------------
इन बातों का रखें ध्यान
सात से 10 सितंबर तक दिल्ली जाने से बचें, सत्यापन के बाद ही दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
स्थानीय निवासियों, अधिकृत वाहनों और आवश्यक सेवा प्रदाताओं को अपनी पहचान साबित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ रखने होंगे।
- नई दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग 48 बंद रहेगा। भारी और व्यावसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
-सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर नौ सितंबर को सुबह पांच से 10 सितंबर की रात 11 बजे तक प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
-नई दिल्ली क्षेत्र में सिटी बस सेवा उपलब्ध नहीं होगी।
-नई दिल्ली में किसी भी टीएसआर और टैक्सी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
-एअरपोर्ट, एम्स समेत सभी रूटों पर यातायात बंद रहेगा।
- प्रगति मैदान की ओर जाने वाले सभी रास्ते सील किए जाएंगे।

-----------
वर्जन
जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। सात से 11 सितंबर तक दिल्ली जाने में समस्या हो सकती है। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी मिली है। जरूरी न होने पर इन दिनों दिल्ली की यात्रा करने से बचें। - राम मोहन सिंह, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed