फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   furore in vaccination camp

टीकाकरण शिविर हंगामा

Sun, 27 Jun 2021 04:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
furore in vaccination camp
बरेली। टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए लोग आगे आए तो केंद्रों पर वैक्सीन ही कम पड़ने लगी है। शनिवार को अग्रसेन पार्क में टीकाकरण शिविर के दौरान ऐसी ही स्थिति सामने आने पर लोगोें ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों पर जानबूझकर वैक्सीन न लगाने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पहुंचे पार्षद ने लोगों को समझाकर शांत किया और अफसरों से संपर्क कर वैक्सीन की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

शनिवार को मेगा वैक्सीनेशन अभियान के तहत क्लस्टर में चल रहे टीकाकरण के दौरान कई शिविरों पर वैक्सीन कम पड़ गई। जहां कम लोग थे उन्हें तो जैसे-तैसे समझाकर लौटा दिया गया, लेकिन जहां ज्यादा संख्या थी वहां लोगों ने हंगामा कर दिया। सर्वाधिक भीड़ अग्रसेन पार्क स्थित टीकाकरण शिविर में थी। दोपहर दो बजे तक यहां 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के 177 और 45 पार के 42 लोगों को वैक्सीन लग चुकी थी, लेकिन उस वक्त भी कतार में 50 से ज्यादा लोग लगे थे, जो वैक्सीन खत्म होने पर स्वास्थ्यकर्मियों से उलझने लगे और हंगामा करने लगे। एएनएम संतोष, जीएनएम प्रियंका जेम्स, दुर्गा वर्मा और वैरीफायर अफशान ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे बगैर वैक्सीन लगवाए लौटने को राजी नहीं हुए।
विज्ञापन

हंगामे के खबर मिलने पर पार्षद राजेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी से बात कर मौजूद लोगों की संख्या के आधार पर करीब दस बॉयल यानी सौ डोज और भेजने को कहा। काफी देर इंतजार के बाद भी वैक्सीन नहीं पहुंची तो लोग फिर हंगामा करने लगे। इस पर पार्षद ने अपने एक सहयोगी को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कार्यालय भेजकर वैक्सीन मंगवाई। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराया खर्च करके आए हैं, वैक्सीन जरूर लगवाएंगे
कालीबाड़ी से ऑटो बुककर परिवार समेत पहुंचीं सोनकली का कहना था कि वह बगैर वैक्सीन लगवाए नहीं जाएंगी। सौ रुपये में ऑटो बुक करके आई हैं। दोबारा ऑटो बुक करने का पैसा उनके पास नहीं है। वहीं, महानगर से परिवार को टीका लगवाने के लिए पहुंचे शिव कुमार का कहना था कि इतनी दूर से वैक्सीन लगवाने आए हैं। चार बजे तक का समय है। वैक्सीन खत्म हो गई है तो मंगाए और लगाएं।

18 से 44 आयुवर्ग का बुक होगा स्लॉट
रविवार सुबह दस बजे से 18 से 44 आयुवर्ग को वैक्सीन लगाने के लिए स्लॉट बुक होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने लोगों से स्लॉट बुक करने के लिए पहले से ही तैयार रहने का सुझाव दिया है। उन्होंने आसपास के किसी भी केंद्र पर स्लॉट बुक न होने पर अन्य केंद्रों पर भी वैक्सीन की उपलब्धता होने पर स्लॉट बुक करने का कहा है। ताकि तेजी से लोग प्रतिरक्षित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed