फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fungi sweets were found at the famous sweet shop

मशहूर स्वीट शॉप पर फंफूद लगीं मिठाइयां मिलीं

Tue, 23 Feb 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Fungi sweets were found at the famous sweet shop
मिठाई की दुकान का नमूना भरती एफएसडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

एफएसडीए ने चलाया मिलावट के खिलाफ अभियान

विज्ञापन
बरेली। त्योहारी सीजन कुछ ही दिनों बाद शुरू हो रहा है, इससे पहले ही मिलावटखोर बड़े पैमाने पर खाद्य पदार्थों का उत्पादन करने में जुट गए हैं। सोमवार दोपहर बाद पुरानी फंफूद लगी मिठाई बिक्री होने की जानकारी मिलते ही बड़ा बाजार में एक प्रतिष्ठित दुकान पर एफएसडीए टीम ने छापा मारा और सैंपल भरे। इसके अलावा विभिन्न स्थानों से 16 दूध के नमूने लिए गए।
अगले माह होली है। त्योहार पर बड़े स्तर पर नमकीन, मिठाई, ड्राई फ्रूट आदि की मांग रहती है, इसलिए नमकीन, कचरी आदि का निर्माण अभी से शुरू हो गया है। दूध की मांग ज्यादा होने से मिलावट भी तेज हो गई है। सोमवार दोपहर बाद कुछ लोग फंफूद लगी मिठाई लेकर एफएसडीए के दफ्तर पहुंचे और शिकायत की। जिला अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्र मिठाई की हालत देखकर बेहद गुस्सा हो गए और दीपक स्वीट प्रतिष्ठान के मालिक दिलीप गुप्ता को तलब किया। मिठाई दिखाई तो वह माफी मांगने लगे। उनका कहना था कि स्टाफ की गलती से ऐसा हो गया है, लेकिन जिला अभिहित अधिकारी ने उनकी एक नहीं सुनी और सैंपल भरवा दिए। बड़ा बाजार कटरा मानराय स्थित प्रतिष्ठान पर फंफूद लगी मिठाइयां बिकने की शिकायत मिलने पर मिश्रा ने वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में टीम गठित कर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोनिका गुप्ता से सैंपल भरवाए। बाजार में टीम के पहुंचते ही अन्य कारोबारियों में भी अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

मिलावटी दूध के भरे नमूने

एफएसडीए टीम ने शेरगढ़ में दो, मीरगंज, सेंथल जाधवपुर चौराहा, सेंथल पुलिस चौकी, शीशगढ़ से एक-एक, आंवला से दो, शाहदाना से चार और गढ़ी किला से चार बिक्री केंद्रों से मिलावटी दूध के नमूने भरे। जिला अभिहित अधिकारी ने बताया कि फंफूद लगी मिठाई और मिलावटी दूध के नमूने लैब में परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई होगी। मिश्रा ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed