फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fund raising campaign: Ramdoot came out after announcing Jai Shri Ram

निधि संग्रह अभियान: जय श्रीराम का उद्घोष कर निकले रामदूत

Sat, 16 Jan 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Fund raising campaign: Ramdoot came out after announcing Jai Shri Ram
पुताई करने वाले ने भी दिया अपना अंशदान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

गली, मोहल्ला, घर और दुकानों से संग्रहित किया अंशदान
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री से लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा खासा जोश

बरेली। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को विहिप व आरएसएस की टोलियों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ निधि संग्रह अभियान चलाया। इस दौरान गलियों से लेकर सड़क पर गुजरने वालों ने भी खुद आगे बढ़कर अपना अंशदान दिया। विभाग अध्यक्ष पवन अरोड़ा ने बताया कि देर रात तक टोलियां ने कार्यालय में निधि जमा की। शनिवार को इसे बैंक में जमा करा दिया जाएगा।
कड़ाके की ठंड में सुबह से ही शहर की गलियों में रामदूत श्रीराम के जयकारे लगाकर निकल पड़े। वे झोपड़ पट्टी से लेकर अमीर और गरीब के दरवाजे पर पहुंचे और उनका अंशदान लेकर कूपन अथवा रसीद काटी। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार रामपुर स्थित पूर्व मेयर राजकुमार से मिलने पहुंचे और उनसे समर्पण निधि ली। उन्होंने उद्यमी अनुपम कपूर के घर जाकर मंदिर निर्माण हेतु धन मांगा। उनके साथ मेयर डॉ. उमेश गौतम, विधायक डॉ. अरुण, गुलशन आनंद आदि अन्य कई प्रमुख लोगों के आवास और प्रतिष्ठानों पर पहुंचे और समर्पण निधि प्राप्त कर आभार जताया। क्षेत्रीय अध्यक्ष बृज प्रांत रजनीकांत माहेश्वरी, पवन मिश्रा के सिविल लाइंस स्थित घर पहुंचे। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक जेसी मिश्रा, शिव मिश्रा और पवन मिश्रा ने गोपनीय निधि सौंपी। उद्यमी केके चंदानी ने भी घर-घर जाकर मंदिर निर्माण के लिए धन देने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

ये भी जुटे निधि संग्रहित करने को

सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक श्याम बिहारी लाल, बहोरन लाल मौर्य, डीसी वर्मा, केसर सिंह गंगवार, प्रांतीय सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, विहिप विभाग अध्यक्ष पवन अरोड़ा, डॉ. विनोद पगरानी, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, बंटी ठाकुर, अंकित माहेश्वरी, लक्ष्मीकांत अवस्थी, आनंद कुमार, विक्रांत, मानवेंद्र, अनुराग, आशु कुमार, अधीर सक्सेना, स्वेत सक्सेना, विवेक अग्रवाल, नेहरू भारद्वाज, डॉ. मणिकांत शर्मा, हरेंद्र, रामा शंकर, आलोक प्रकाश, मुदित स्वरूप, मुदित अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, केके चंदानी, दुर्गेश खटवानी, विनय कुमार खटवानी, विशाल मेहरोत्रा, अतुल कपूर, डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने भी निधि संग्रहित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने मंदिर निर्माण के लिए दे दी गोलक

विहिप की टोली पशुपति नगर पहुंची तो एक परिवार के बच्चे अपनी गोलक लेकर निकल आए और मंदिर निर्माण में अंशदान के रूप में पूरी गोलक ही जमा करा दी। गोलक में कितना पैसा था इस संबंध में बताया गया कि संग्रह राशि जब किनी जाएगी तब उसे खोलकर रसीद काट देंगे। कुछ और जगहों पर भी बच्चों ने अपनी गोलक का पैसा जमा कराया।

...जब भीख मांग रही महिला ने दिया अंशदान

विहिप की टोली जब पशुपति नगर के आगे सड़क से गुजर रही थी तभी भीख मांगने वाली एक महिला नेत्रहीन बेटे के साथ सड़क पार करती हुई सामने आ गई। टोली के सदस्यों ने जब उसकी मदद की तो उसने श्रीराम मंदिर के लिए अपने अंशदान का दस रुपये देकर कूपन लिया। विभाग अध्यक्ष पवन अरोड़ा ने बताया तांगे से जा रहे एक अल्पसंख्यक ने भी दस रुपये का अंशदान दिया।

दुकान पर पेंट करने वालों ने रोककर जमा कराया अंशदान

पशुपतिनगर के आगे सड़क किनारे दुकान पर रंगाई कर रहें पेंटर ने टोली को रोक कर मंदिर के लिए अंशदान के रूप में 10 रुपये जमा कर कूपन लिया। यह देख आसपास के दुकानदारों ने भी अपना अंशदान जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed