{"_id":"58d7ef794f1c1bac2a1a34c7","slug":"from-pilibhit-to-majha-will-run-three-pairs-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत से मझोला तक चलेंगी तीन जोड़ी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत से मझोला तक चलेंगी तीन जोड़ी ट्रेनें
बरेली।
Updated Mon, 27 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
From Pilibhit to Majha Will run three pairs trains
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जल्द ही पीलीभीत से मझोला तक ट्रेनें शुरू हो जाएंगी। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त प्रमोद कुमार आचार्या ने निरीक्षण के बाद पीलीभीत-मझोला ब्राडगेज ट्रैक पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ट्रेनें चलाने की मंजूरी दे दी है। मझोला तक ट्रेनें चलने से इस समय टकनपुर-पूर्णागिरि जाने वाले यात्रियों को बेहद सहूलियत हो जाएगी। अभी तक उन्हें पीलीभीत से रोडवेज या फिर प्राइवेट वाहनों से ही टनकपुर जाना पड़ रहा है। रेलवे ने पहले चरण में पीलीभीत से मझोला तक तीन जोड़ी ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।
पिछले साल जून में पीलीभीत से टनकपुर तक ब्राडगेज लाइन बनाने के लिए ब्लाक लिया गया था, जिसके बाद टनकपुर तक जाने वाली ट्रेनें बंद हो गई थीं। तब से इस मीटरगेज को ब्राडगेज करने का काम चल रहा था। मार्च के प्रथम सप्ताह में मझोला तक ट्रैक तैयार भी हो गया और इस पर गुड्स ट्रेनें चलाने के बाद सीआरएस ने 21 मार्च को निरीक्षण किया। शनिवार को सीआरएस ने अपनी रिपोर्ट भी दे दी, जिसमें पीलीभीत-मझोला के बीच 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेनें चलाने की मंजूरी दे दी गई है। यहां बता दें कि बरेली-पीलीभीत ब्राडगेज ट्रैक तैयार होने के बाद अभी पांच जोड़ी ट्रेनें पीलीभीत तक चल रही हैं। पीलीभीत से मझोला तक ट्रेनें बरेली से पीलीभीत जाने वाली ट्रेनों की टाइमिंग से कनेक्ट की जाएंगी।
आगरा के लिए सीधी ट्रेन जून से
पीलीभीत से मझोला तक 26 किलोमीटर का हिस्सा ब्राडगेज हो गया है। अब मझोला से टनकपुर तक करीब 40 किलोमीटर तक के हिस्से में अभी काम चल रहा है। शनिवार को दौरे पर आए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अशोक कुमार मित्तल ने इस हिस्से को भी जून 2017 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया है। इसका कार्य पूरा हो जाने से फिर पहाड़ से सीधे आगरा तक गाड़ियों की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
पीलीभीत-मझोला के बीच सीआरएस की ट्रेन चलाने की मंजूरी की रिपोर्ट आने की जानकारी मिली है। अब ट्रेनें दौड़ाने की तैयारियां की जा रही हैं।
- अनिल कुमार, सीनियर डीईओएम, इज्जतनगर मंडल