फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   frod

एक हफ्ता होटल में ऐश की और चलते बने

Sat, 03 Oct 2015 01:30 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 03 Oct 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। होटल डी ग्रांट में एक सप्ताह ऐश करने के बाद नटवरलाल चुपके से परिवार को लेकर निकल गया। ठहरने के दौरान यहां उसने खूब मुर्गा खाया। 55 हजार रुपये का बिल हो जाने पर खरीददारी करने के बहाने होटल से निकल गया।
विज्ञापन

15 सितंबर को जंक्शन रोड स्थित होटल डी ग्रांट में करीब 35 साल के अरशद नाम के युवक एंट्री करके 1875 रुपये प्रतिदिन किराए का कमरा ले लिया। अरशद ने होटल में जो आईडी जमा की उस पर पता बदायूं के इकरी गांव का था। अरशद के साथ उसकी पत्नी और सालों के अलावा बच्चे भी थे। वह 22 सितंबर तक कमरे में रहे। इस दौरान सभी ने खूब मुर्गा खाया, लेकिन भुगतान नहीं किया। होटल का स्टाफ भी मोटा ग्राहक समझकर अरशद से रुपये मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। आखिरी दिन यह नटवरलाल बैग में कुछ पुराने कपड़े कमरे में छोड़कर बाजार से खरीददारी करने के बहाने होटल से निकल गया। देर शाम तक वह नहीं लौटा को होटल के अफसरों में खलबली मच गई। कमरे में जाकर देखा तो कुछ पुराने कपड़ों के सिवा कुछ नहीं मिला। होटल का उस समय तक 55 हजार रुपये बिल हो चुका था। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाल धामा ने बताया कि होटल मालिक अब मैनेजरों के वेतन से बिल का भुगतान करने को कह रहा है। नौकरी पर संकट आने की वजह से दोनों आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखाने को कह रहे थे। मामले की जांच कराने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई कराई जाएगी।  
विज्ञापन


एलसीडी भी यही ले गया
-एक साल पहले यही नटवरलाल प्रेमनगर इलाके से दो एलसीडी ले गया था। हुआ यह था कि वह एलसीडी की दुकान पर गया और कहने लगा कि उसने फ्लेट हाल ही मैें लिया है। उसमें शिफ्ट होना है, इसके लिए उसे तीन एलसीडी की जरूरत है। दुकान पर आर्डर देने के बाद वह वहां के एक नौकर को फ्लेट दिखाने ले गया। कार में उसके बच्चे भी थे। जैसे ही उसने एलसीडी आते हुए रिक्शे में देखी दुकान के नौकर को समोसे लेने के लिए भेज दिया। नौकर समोसे लेने में ही रह गया। नटवरलाल एलसीडी लेकर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed