{"_id":"ebddbd3f5b20b37b14cfe9158218f7c0","slug":"frod-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीसी से साठ हजार गायब, आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीसी से साठ हजार गायब, आत्मदाह की चेतावनी
बरेली
Updated Mon, 06 Jul 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काश्तकार राजवीर सिंह ने एसएसपी को पत्र देकर बताया कि बल्लिया बैंक आफ बड़ौदा में उनका किसान क्रेडिट कार्ड का एकाउंट है। शाखा प्रबंधक पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसके केसीसी कार्ड से 60 हजार रुपये निकाल लिए हैं। इस सिलसिले में वे कई बार बैंक जाकर पूछताछ कर चुके हैं पर प्रबंधक उन्हें किसी न किसी बहाने से टरका देते हैं। उन्हें अपने रुपये वापस चाहिए, नहीं मिले तो वे आत्मदाह कर बैठेंगे। एसएसपी ने इस मामले में कोतवाल आंवला को जांच कर विधिक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। सोमवार शाम ये पत्र आंवला कोतवाली पहुंचा। कोतवाल एसएस पवार ने बताया कि किसान का गांव और बैंक दोनों ही भमोरा थाना क्षेत्र में हैं। इसे वहीं भिजवाया जा रहा है। भमोरा पुलिस ही मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन