{"_id":"6990da7073b3b24e63074079","slug":"friendship-on-the-pretext-of-marriage-on-a-matrimonial-site-13-lakhs-cheated-bareilly-news-c-4-vns1074-826398-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मैट्रिमोनियल साइट पर शादी के बहाने दोस्ती, 13 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मैट्रिमोनियल साइट पर शादी के बहाने दोस्ती, 13 लाख ठगे
विज्ञापन
बरेली। मैट्रिमोनियल साइट पर मिली युवती ने शादी का झांसा देकर युवक से 13,17,552 रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मलूकपुर निवासी अमित कुमार ने इंस्पेक्टर नीरज सिंह को बताया कि वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। सहारनपुर में पोस्टिंग है। 26 सितंबर 2025 को मैट्रिमोनियल साइट पर बनी उनकी आईडी पर मुंबई निवासी आंचल शर्मा ने रिक्वेस्ट भेजी थी।
व्हाट्सएप के जरिये जब बात शुरू हुई तो आंचल ने बताया कि वह टेक्सटाइल कंपनी और जूलरी की दुकान चलाती है। आंचल शर्मा ने नजदीकी बढ़ाकर निवेश समूह से जुड़कर मुनाफा कमाने के बारे में बताया।
विज्ञापन
उन्हें भविष्य में परिवार बड़ा होने पर जरूरतों के आधार पर निवेश करने और मोटा मुनाफा देने को कहा। व्हाट्सएप ग्रुप पर अलग-अलग लोग उन्हें निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने का झांसा देते थे। आंचल शादी करने का झांसा देकर निवेश करने के लिए कहती थी। झांसे में लेकर ठगो ने अमित से 13,17,552 रुपये ट्रांसफर करा लिए।