{"_id":"6a0a0f43e15ddec35800f38b","slug":"friends-lost-their-lives-due-to-gas-shortage-bareilly-news-c-4-bly1053-886630-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गैस की किल्लत में चली गईं दोस्तों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गैस की किल्लत में चली गईं दोस्तों की जान
विज्ञापन
रिठौरा। रविवार को हुआ हादसा सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर गैस की किल्लत का भी नतीजा है। अगर समय पर और आसानी से गैस उपलब्ध हो जाती तो दो घरों के चिराग बुझने से बच जाते।
रिठौरा कस्बे में ही रंजीत गैस एजेंसी संचालित है, जहां इंडेन गैस के सिलिंडर मिलते हैं। इसके बावजूद कस्बे के कई परिवारों के पास दूसरी कंपनियों के कनेक्शन हैं। ढ़ाकन लाल के परिवार के पास भी भारत गैस कंपनी का कनेक्शन था। कस्बे में गैस आपूर्ति की व्यवस्था सुचारु न होने के कारण उपभोक्ताओं को अक्सर सिलिंडर भरवाने के लिए रिठौरा से बाहर जाना पड़ता है। रविवार को भी रवि और रोहित इसी मजबूरी के तहत बाइक पर सिलिंडर लादकर बाहर निकले थे और काल के गाल में समा गए। संवाद
होश खो बैठीं रवि की मां
हादसे की सूचना पर रवि की मां नन्हीं देवी बेहोश हो गईं। रवि तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता फुटपाथ पर चश्मे और बेल्ट बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हादसे का शिकार हुआ रोहित दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। पिता बाबू की मौत पहले ही हो चुकी है। मां पीतम देवी हादसे के समय घर पर नहीं थीं। जैसे ही उन्हें सूचना मिली, वह चीख पड़ीं। रोहित व रवि दोनों के घर थोड़ी दूरी पर हैं। दोनों गहरे दोस्त थे।
विज्ञापन
फरीदपुर के युवक की भी हादसे में मौत
बिथरी चैनपुर। फरीदपुर के लौंगपुर निवासी 24 साल के शिवांक शर्मा शनिवार रात बरेली से अपने घर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने शिवांक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। शिवांक बरेली में ही एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। संवाद
हरिद्वार जाने के लिए निकले, चली गई जान
बिथरी चैनपुर। शाहजहांपुर के पुवांया निवासी 26 साल के विवेक मिश्रा अपने चचेरे भाई भानु मिश्रा के साथ रविवार सुबह बाइक से हरिद्वार जाने के लिए निकले थे। कुआंडांडा चौराहे के पास बीसलपुर रोड पर गलत साइड से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भानू गंभीर घायल हो गए। विवेक की एक साल पहले ही शादी हुई थी और वह हरिद्वार में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। एक साल पहले विवेक की मां की भी मौत हो चुकी है। संवाद