{"_id":"687abb3670e8fbf4e0032151","slug":"friend-attacked-and-seriously-injured-for-asking-for-money-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102080-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुपये मांगने पर दोस्त को हमलाकर किया गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुपये मांगने पर दोस्त को हमलाकर किया गंभीर घायल
विज्ञापन
भुता। रुपये के लिए दोस्त ने अपने साथी को हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को पुलिस ने लोगों की मदद से बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़िता घायल युवक की बहन आशा ने बताया कि उनका भाई रितिक पड़ोसी व दोस्त गौरव के साथ काशीपुर में नौकरी करता था। अभी कुछ दिनों पहले दोनों कस्बा भुता अपने घर आए हुए थे। शुक्रवार सुबह भाई रितिक, दोस्त गौरव के साथ नौकरी करने काशीपुर के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में रितिक ने अपने दोस्त गौरव से ठेकेदार द्वारा भेजे गए रुपये मांग लिए। इस पर कहासुनी हो गई, जिस पर गौरव ने उदयपुर पुलिया के पास नहर विभाग की खंडहर कोठी के पास भाई पर ईंटों से प्रहार कर मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गया।
ग्रामीणों की सूचना पर शुक्रवार सुबह जानकारी हुई तो जाकर देखा कि भाई रितिक खून से लथपथ मिला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक के परिजनों ने दोस्त आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी है। इधर, थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है। संवाद