फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Free Ujjwala gas scheme implemented from today, money will reach the account in three days

मुफ्त उज्ज्वला गैस योजना आज से लागू, तीन दिन में खाते में पहुंचेगा पैसा

Thu, 02 Apr 2020 05:16 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2020 05:16 PM IST
सार

  • 30 जून तक तीन सिलिंडर मुफ्त में मिलेंगे
  • मांग पूरी करने को तीन शिफ्ट में चलेंगे प्लांट
  • तीन दिन में खाते में पहुंचेगा पैसा

विज्ञापन
Free Ujjwala gas scheme implemented from today, money will reach the account in three days
रसोई गैस सिलिंडर का वितरण - फोटो : amar ujala

विस्तार

लॉकडाउन में गरीब परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की योजना बृहस्पतिवार से लागू हो जाएगी। इसके तहत 30 जून तक उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को तीन मुफ्त सिलिंडर सप्लाई होंगे। पेट्रोलियम कंपनियां इससे पहले उनके बैंक खातों में गैस के मूल्य के बराबर धनराशि डाल देंगी। इसके बाद संबंधित कनेक्शनधारक सिलिंडर बुक कर सिलिंडर प्राप्त कर सकता है। कंपनियों ने इससे बढ़ती मांग की संभावना को देखते हुए सभी गैस बॉटलिंग प्लांट तीन शिफ्टों में चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
पिछले दिनों पीएम मोदी ने कहा था कि उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारकों को लॉकडाउन में मुफ्त घरेलू रसोई गैस उपलब्ध कराई जाएगी। इस घोषणा के बाद वित्त मंत्रालय ने तीनों पेट्रोलियम कंपनियों को इस पर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए और अप्रैल के प्रथम सप्ताह में गरीब परिवारों को तीन मुफ्त गैस सिलिंडर सप्लाई करने को कहा। इसके तहत पेट्रोलियम कंपनियों ने इसका पूरा खाका बना लिया है। दो अप्रैल बृहस्पतिवार से यह योजना लागू हो जाएगी। इसके तहत उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारक के बैंक खाते में पांच अप्रैल तक एक गैस सिलिंडर मूल्य के बराबर धनराशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


इस धनराशि को आहरित कर कनेक्शनधारक संबंधित एजेंसी से सिलिंडर बुक कर प्राप्त कर लेगा। इसके बाद दूसरी बुकिंग 15 दिन बाद कराकर दूसरा सिलिंडर ले सकेगा। योजना में यह शर्त है कि अगर कोई कनेक्शनधारक खाते में रुपये पहुंचने के बावजूद सिलिंडर नहीं लेता है तब मई में दूसरे सिलिंडर की किश्त नहीं पहुंचेगी। कंपनियों ने तीन सिलिंडर 30 जून तक देने का प्लान बनाया है। अगर कोई ग्राहक तीन माह तक कोई सिलिंडर नहीं लेता है तो उपलब्ध धनराशि का इस्तेमाल मार्च 2021 तक कर सकता है। कंपनियों ने मुफ्त में उज्ज्वला योजना के तहत सिलिंडर पाने के लिए बुकिंग आदि के नियम भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन गुना क्षमता से चलेंगे प्लांट

इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने बरेली समेत अन्य सभी स्थानों पर स्थित बॉटलिंग प्लांट तीन शिफ्टों में चलाने की तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि 30 जून तक तीन सिलिंडर मुफ्त मिलने पर मांग बढ़ जाएगी। इसलिए इसकी आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए प्लांट पर रिफिलिंग क्षमता को तीन गुना किया जा रहा है। अभी तक सभी प्लांट दो शिफ्टों में चलाए जा रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने पहले से ही निर्देश दे दिए थे कि घरेलू रसोई गैस कि उपलब्धता बनी रहे। बरेली जिले में साढ़े तीन लाख से ज्यादा उज्जवला कनेक्शन हैं।

उज्ज्वला कनेक्शनधारकों को 30 जून तक तीन मुफ्त रिफिल सप्लाई होगी। योजना देश भर में लागू कर दी गई है। मांग पूरी करने के लिए बॉटलिंग प्लांट तीन शिफ्ट में चलाए जाएंगे। अगर कोई ग्राहक पहला सिलिंडर नहीं लेता है तो मई में उसकी किश्त खाते में नहीं जाएगी।
- पवन कुमार, उत्तरी भारत प्रमुख, बीपीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed