{"_id":"5a11ed364f1c1b71548be1b8","slug":"free-travel-facility-in-roadways-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सुविधा प्राप्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सुविधा प्राप्त
बरेली।
Updated Mon, 20 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्राप्त लोग अब स्मार्ट कार्ड के बिना सफर नहीं कर पाएंगे। फ्री यात्रा सुविधा के लिए उन्हें इसी माह कार्ड बनवाना होगा।
रोडवेज बसों में स्वतंत्रता सेनानी, लोक रक्षक सेनानी, राष्ट्रीय या राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक और मान्यता प्राप्त पत्रकारों को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा है। इनके लिए परिवहन निगम ने अब स्मार्ट कार्ड अनिवार्य कर दिया हैै। निगम के प्रबंध निदेशक पी. गुरु प्रसाद के मुताबिक, स्मार्ट कार्ड व्यवस्था लागू होने से फर्जी लोगों पर अंकुश लगेगा। उन्होंने ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस कार्ड के लिए 30 नवंबर तक लखनऊ मुख्यालय से मिलने वाले आवेदन ही मान्य होंगे। सिर्फ उन्हीं का कार्ड बनाया जाएगा। आवेदन जमा करते समय नाम, पता, मोबाइल नंबर, मेल आईडी के साथ शैक्षिक दस्तावेजों की एक एक छाया प्रति भी लगानी होगी। बरेली परिक्षेत्र के एआरएम (वित्त) नीरज अग्रवाल ने बताया कि लगभग छह माह पहले स्मार्ट कार्ड व्यवस्था शुरू हुई थी। रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा पाने वाले लोगों से अनुरोध भी किया गया था कि वे असुविधा से बचने के लिए स्मार्ट कार्ड बनवा लें, लेकिन तब इस पर अमल नहीं हो पाया था। इस व्यवस्था के लागू होने से यात्रियों को सुविधा के साथ ही विभाग को भी सहूलियत रहेगी।