फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Free Ration Scheme Wheat and rice will be distributed on Government Ration Shops

Free Ration Scheme: राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अब नहीं बंटेगा बाजरा, कोटे पर मिलेगा गेहूं-चावल

Tue, 21 May 2024 05:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 May 2024 05:22 AM IST
सार

Free Ration Scheme News: बरेली जिले के सात लाख 80 हजार से भी अधिक राशन कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। अब कोटे की दुकान पर बाजरा नहीं मिलेगा। मई माह के राशन में गेहूं और चावल का वितरण किया जाएगा। 

विज्ञापन
Free Ration Scheme Wheat and rice will be distributed on Government Ration Shops
ration - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में सरकारी राशन की दुकानों पर अब मई माह के राशन में बाजरा नहीं मिलेगा बल्कि गेहूं और चावल लाभार्थियों को दिया जाएगा। इस आदेश से राशनकार्ड धारकों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि कम मात्रा होने से बाजरा मिलने से पिसाना मुश्किल था। गर्मी में बाजरा का सेवन भी नहीं हो पा रहा था।

विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह के मुताबिक बतौर मोटा अनाज बाजरा का वितरण कोटे की दुकानों पर शासनादेश के तहत हो रहा था। अबकी बार जो राशन की आपूर्ति हुई है, उसमें बाजरा शामिल नहीं है। सिर्फ गेहूं और चावल ही वितरण के लिए आया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हेमलता हत्याकांड में नया मोड़: पत्नी को बर्बरता से पीटता था पति, आखिरी 3 दिन में लुटाया प्यार; सनसनीखेज खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टॉक में पड़ा है बाजरा 
जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि पूर्व में उपलब्ध बाजरा का वितरण भी पूरी तरह नहीं हो सका था। शेष स्टॉक में पड़ा है। उसके संबंध में अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। बताया जाता है कि गर्मी के मौसम में बाजरा के सेवन से भारीपन रहता है। कोटेदारों की ओर से बीते माह ही बाजरा वितरण में कठिनाई की संभावना जताई गई थी।

दूसरी ओर महज एक किलो बाजरा मिलने से चक्की पर पिसाई नहीं हो पा रही थी। कई लाभार्थी द्वारा बाजरे को बाजार में बेचने की भी शिकायतें मिल रही थीं। प्राप्त आपत्तियों का संज्ञान लेकर अब बाजरे का वितरण स्थगित हुआ है। वहीं अक्तूबर-नवंबर में फिर वितरण शुरू होने के कयास हैं। तब तक गेहूं और चावल का वितरण किया जाएगा। 

7.80 लाख से अधिक हैं कार्डधारक
जिले में सात लाख 80 हजार से भी अधिक राशन कार्डधारक हैं। जिसमें 6.89 लाख पात्र गृहस्थी और 99 हजार से अधिक अंत्योदय कार्डधारक हैं। जिले में अनाज वितरण के लिए कुल 1785 दुकानें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed