{"_id":"664ac2ae292a45208300e67a","slug":"bareilly-hemlata-murder-case-maternal-family-says-he-beat-hemlata-he-lavished-love-on-her-in-last-three-days-2024-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हेमलता हत्याकांड में नया मोड़: पत्नी को बर्बरता से पीटता था पति, आखिरी 3 दिन में लुटाया प्यार; सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमलता हत्याकांड में नया मोड़: पत्नी को बर्बरता से पीटता था पति, आखिरी 3 दिन में लुटाया प्यार; सनसनीखेज खुलासा
Mon, 20 May 2024 09:31 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 20 May 2024 09:31 AM IST
सार
बरेली के हेमलता हत्याकांड में मायके वालों के आरोपों से नया मोड़ आ गया है। उनका कहना है कि पति राजकुमार हेमलता को बेरहमी से पीटता था। उसने वारदात से पहले आखिरी तीन दिनों में प्यार लुटाया। मां और रिश्तेदारों ने हकीकत बयां की है।
विज्ञापन
Bareilly Hemlata murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के शाही थाना इलाके के हेमलता हत्याकांड में मायके वालों ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने दसवां संस्कार में न जाकर नाराजगी जताई। साथ ही, पुलिस को बताया कि दंपती में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। राजकुमार हेमलता पर शक करके बेवजह पिटाई करता था।
उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया था। आखिरी तीन दिनों में वह उस पर प्यार लुटाता रहा। मायके वालों के इस बयान से पुलिस को मामले का सिरा मिल गया है। माना जा रहा है कि प्रकरण का जल्द खुलासा हो सकता है।
रविवार को हेमलता का दसवां संस्कार था। इस वजह से टीमों ने पति राजकुमार को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया। हेमलता के पिता सहित अन्य मायके वाले राजकुमार के घर नहीं पहुंचे। राजकुमार ने दोपहर में ससुर हरीश को कॉल कर न आने की वजह पूछी।
विज्ञापन
उन्होंने जवाब दिया कि उनका अब उस घर में कौन रह गया है। इस पर राजकुमार नाराज हो गया। उसने कहा कि आप कहीं ये तो नहीं सोच रहे कि मैंने हेमलता की हत्या की है। हरीश से झगड़ने लगा कि मैं अब तुम्हारे घर आकर ही जान दे दूंगा।

अचानक बदल गया था राजकुमार का व्यवहार
इधर, हेमलता की मां और रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि राजकुमार हेमलता पर शक करता था। उसका मोबाइल फोन छीन लिया था और रिचार्ज भी नहीं कराता था। हत्या से दस दिन पहले हेमलता से झगड़ा कर उसकी पिटाई की थी। हेमलता ने किसी तरह मां को इसकी जानकारी दी थी।

घटना से तीन दिन पहले राजकुमार का व्यवहार बदल गया था। वह हेमलता का काफी ध्यान रखने लगा था। उसे उसकी नानी के घर घुमाकर लाया था। फिर मौसी के घर ले गया। उसकी पसंद की चीजें खाने को दीं और खरीदारी कराई। उसके मायके गया तो साले के साथ क्रिकेट खेलने से लेकर कई ऐसे काम किए जो उम्मीद से परे थे।
तीन महीने का गर्भ पता लगा तो चौंका
अब तक की जांच के मुताबिक, हेमलता लगातार एक महीने से ससुराल में थी। इससे पहले वह मायके में ज्यादा रही। इस दौरान जब राजकुमार को पत्नी के गर्भवती होने का पता लगा तो वह चौंका। उसके बाद ही उसकी जांच कराने चला गया। वहां तीन माह छह दिन का गर्भ ठहरने की जानकारी मिली तो फिर सुबह से शाम होने तक का इंतजार करता रहा। इस दौरान उसने पत्नी को जिद करके चूड़ियां भी दिलाईं।

प्रेमिका से बोला दोस्त- दो महीने तक कॉल मत करना
राजकुमार के दोस्त रामबहादुर की भूमिका भी संदिग्ध है। पुलिस सर्विलांस की मदद से उसकी प्रेमिका तक पहुंच गई और उसके खिलाफ साक्ष्य हासिल कर लिए। रामबहादुर ने हत्या के बाद प्रेमिका को कॉल करके कहा कि दो महीने तक मुझसे बात मत करना। मैं किसी मुसीबत में हूं। जेल भी जा सकता हूं। कहा कि इस कॉल के बारे में पुलिस पूछे भी तो कहना कि धोखे से लग गई थी। पुलिस ने गांव के लड़कों से पूछताछ कर यह भी तस्दीक कर ली कि राजकुमार और रामबहादुर पहले ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

भ्रूण का होगा डीएनए परीक्षण
पुलिस ने हेमलता के पोस्टमॉर्टम से निकले तीन माह के भ्रूण को जांच के लिए सुरक्षित कर लखनऊ लैब में भेज दिया है। खुलासे में किसी तरह की तकनीकी दिक्कत आई तो पुलिस राजकुमार के रक्त व नाखून आदि से डीएनए सैंपल लेकर उसका मिलान कराएगी। इसे विवेचना का हिस्सा बनाया जा सकता है।

एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि हेमलता के मायके वालों से कई नई जानकारियां मिली हैं। वह लोग दसवां संस्कार में भी नहीं आए थे। कत्ल का खुलासा जल्दी हो जाएगा।