फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Free education in digital library

Bareilly News: डिजिटल पुस्तकालय में होगी मुफ्त पढ़ाई

Sun, 13 Apr 2025 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Free education in digital library
करीब 9.38 करोड़ की लागत से जीआईसी में किया जा रहा है निर्माण
विज्ञापन

बरेली। समय के साथ युवाओं को बेहतर शिक्षा सुविधाएं देने के लिए अब राजकीय इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किया जा रहा है। इसमें एक साथ करीब 300 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। करीब 9.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस लाइब्रेरी से स्कूली विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को नया अवसर मिलेगा। वे यहां मुफ्त पढ़ाई कर सकेंगे।
अत्याधुनिक पुस्तकालय में लाखों पुस्तकों को रखा जाएगा। प्रधानाचार्य ओपी राय ने बताया कि यह विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट स्टडी का केंद्र बनेगा। पुस्तकालय में ई-बुक्स, ऑनलाइन रिसोर्सेज, डिजिटल नोट्स और इंटरनेट एक्सेस जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में और अधिक सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही इसमें इंटरएक्टिव स्क्रीन, ऑडियो-विजुअल सामग्री और रिसर्च टूल्स की मदद से छात्रों और शोधार्थियों को नया अनुभव भी मिलेगा। प्रधानाचार्य के अनुसार इसमें करीब 300 विद्यार्थी एक साथ बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। इसके साथ ही पुस्तकालय में करीब 300 कंप्यूटर भी लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed