फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraudster posing as an IAS officer commits fraud by luring victim with a computer operator job.

Bareilly News: कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का झांसा देकर फर्जी आइएएस ने की ठगी

Tue, 07 Jul 2026 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Fraudster posing as an IAS officer commits fraud by luring victim with a computer operator job.
बरेली। कंप्यूटर ऑपरेटर की सरकारी नौकरी लगवाने के बहाने फर्जी आईएएस विप्रा ने साढ़े तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बारादरी के घेर जाफर खां निवासी शरीफ ने बारादरी इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह को बताया कि वर्ष 2023 में उनका परिचय विप्रा शर्मा से हुआ था। विप्रा ने खुद को प्रशिक्षु आईएएस बताया था। कहा था कि वह इस समय एडीएम वित्त एवं राजस्व पद पर वाराणसी में तैनात है। विप्रा ने शरीफ से पहचान बढ़ाई और उनके परिवार के बारे में जानकारी ली। शरीफ ने बताया कि उनका बेटा बिलाल सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा है। विप्रा ने उनसे कहा कि वह उसकी कंप्यूटर ऑपरेटर की सरकारी नौकरी लगवा सकती है।
विज्ञापन

शरीफ ने बताया कि वह विप्रा की हूटर लगी गाड़ी और रसूख देखकर उसे असली अधिकारी समझ बैठे और झांसे में आ गए। विप्रा शर्मा ने उनसे साढ़े तीन लाख रुपये लेकर हड़प लिए। तब से विप्रा उन्हें टरका रही थी। उन्होंने ज्यादा जिद की तो इस साल अप्रैल में विप्रा ने डाक से उनके बेटे का फर्जी नियुक्ति पत्र भेजा। इसके बाद विप्रा ने कहा कि वेतन उनके बेटे के खाते में आने लगेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखबार में छपी खबर तो खुलीं आंखें
शरीफ ने बताया कि काफी समय से वह विप्रा की बातों पर भरोसा करने के लिए मजबूर थे। फिर एक दिन अखबार में पढ़ा कि विप्रा अधिकारी नहीं है। पता चला कि विप्रा ने गिरोह बना रखा है जो सरकारी नौकरी का झांसा देकर लोगों से ठगी करता है। तब से वह विप्रा के पिता व अन्य लोगों को तलाश कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने एसएसपी अनुराग आर्य को अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में बताया। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गैंगस्टर लगाकर जब्त की जाएगी संपत्ति
फर्जी आइएएस के मामले में तीस से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें से करीब 28 मामले बारादरी थाने में ही दर्ज हुए हैं। पुलिस इस मामले में गैंगस्टर व संपत्ति जब्तीकरण समेत अन्य बिंदुओं पर कार्रवाई का खाका तैयार कर रही है। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed