फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fraudster posed as a bank recovery agent and swindled money from the customer in Bareilly

Bareilly News: बैंक का रिकवरी एजेंट बनकर ग्राहक से ठगे 78500 रुपये, पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 15 Dec 2025 04:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सिरौली (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरौली (बरेली) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Dec 2025 04:46 PM IST
सार

बरेली के सिरौली में पांच लोगों ने बैंक को लोन बंद कराने के नाम पर एक ग्राहक से ठगी कर ली। आरोपियों ने खुद को बैंक का रिकवरी एजेंट बताया और ग्राहक से 78500 रुपये ठग लिए। 

विज्ञापन
fraudster posed as a bank recovery agent and swindled money from the customer in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सिरौली क्षेत्र में बैंक का रिकवरी एजेंट बताकर पांच लोगों ने लोन खाता बंद कराने के नाम पर एक व्यक्ति 78500 रुपये ठग लिए। बैंक में जानकारी करने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। उसने थाने जाकर पूरा मामला पुलिस को बताया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिरौली के काजी टोला निवासी एनुल अल्वी ने पुलिस को बताया कि उसपर सिरौली की एसबीआई शाखा का लोन था। कुछ दिन पहले रामपुर के थाना मिलक क्षेत्र के बरा गांव निवासी कुलदीप पांडे, कितौना गांव निवासी ओमप्रकाश, शानू, विवेक और राकेश गुप्ता उसके घर आए। उक्त लोगों ने खुद को बैंक का रिकवरी एजेंट बताया। कहा कि तुम पर बैंक का लोन है और तुम्हारा बड़ा फायदा कर देंगे। अगर इस समय 78500 जमा कर दोगे तो लोन खाता बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


आरोपियों ने सिर्फ 18 हजार रुपये वापस किए 
आरोपियों की बातों में फंसकर एनुल अल्वी ने रकम दे दी और बैंक की रसीद ले ली। वह बेफिक्र होकर घर बैठ गए। बाद में पता चला कि बैंक का लोन उसपर बरकरार है। उसके पैर नीचे की जमीन खिसक गई। उसने जैसे तैसे आरोपियों को खोजा तो उन्होंने 18 हजार रुपये वापस कर दिए। धमकी दी कि यही रकम मिलेगी। खामोश होकर घर बैठ जाओ। ज्यादा बोलोगे तब अंजाम बुरा होगा। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लगाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed