फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraudster cheats CHC superintendent of Rs six lakh in the name of sending him to Canada

Bareilly: जालसाज ने कनाडा भेजने के नाम पर सीएचसी अधीक्षक से छह लाख रुपये ठगे, दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 06 Mar 2024 03:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Mar 2024 03:40 PM IST
सार

बरेली में सरकारी डॉक्टर से ठगी कर ली गई। जालसाजों ने उन्हें कनाडा भेजने के नाम पर उसे छह लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Fraudster cheats CHC superintendent of Rs six lakh in the name of sending him to Canada
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में कनाडा भेजने के नाम पर बहेड़ी सीएचसी में अधीक्षक के पद पर तैनात डॉक्टर से छह लाख रुपये ठग लिए गए। डॉक्टर ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीलीभीत के माधोटांडा निवासी डॉ. अजमेर सिंह बहेड़ी सीएचसी में अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। वह शहर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहते हैं। वह परिवार समेत अपने रिश्तेदार के पास कनाडा जाना चाहते थे। टीवी पर विज्ञापन देखकर उनकी पत्नी ने विदेश भेजने वाली कंपनी यलो लीफ से संपर्क किया तो कंपनी की ओर से उनको चंडीगढ़ स्थित दफ्तर में बुलाया गया। 
विज्ञापन


दफ्तर में मिले हरमन गिरेवाल ने विदेश भेजने के नाम पर छह लाख रुपये मांगे। इसके बाद डॉ. अजमेर ने कई बार में हरमन के बताए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। हरमन ने कुछ दिन बाद फाइल सरगुन नाम की महिला के पास ट्रांसफर करने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2024: मुलायम सिंह यादव के गढ़ में सलीम शेरवानी भरेंगे हुंकार, बढ़ सकती है सपा की टेंशन

कुछ दिन तक सरगुन से डॉ. अजमेर की बात हुई। इसके बाद हरमन और सरगुन के नंबर बंद हो गए। कई बार प्रयास करने पर भी जब उससे संपर्क नहीं हुआ तो डॉ. अजमेर को ठगी का अहसास    हुआ तो उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed