{"_id":"6799437ba05622364d0ef420","slug":"fraud-in-the-name-of-selling-house-rs-1165-lakh-taken-from-tea-seller-bareilly-news-c-4-lko1064-569447-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, चाय विक्रेता के 11.65 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, चाय विक्रेता के 11.65 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
बरेली। मकान पर लोन लेकर उसे चाय विक्रेता के हाथ बेच दिया और उसके लाखों रुपये हड़प लिए। एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बजरंग ढाबे के पास चाय की दुकान चलाने वाले छोटेलाल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदीप सिंह, उसकी पत्नी प्रियंका यादव और साथी सुखवीर वहां चाय पीने आए थे। इस दौरान तीनों ने बताया कि उनका रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती है। इलाज के लिए रुपये की जरूरत है, इसलिए बिहारमान नगला स्थित मकान बेचना चाहते हैं। प्रियंका ने बताया कि उसने यह मकान सुखवीर से 16 लाख रुपये में लिया था, जिसे मजबूरी में बेचना पड़ रहा है। छोटेलाल ने आठ लाख रुपये में मकान का बैनामा करा लिया। इसके बाद प्रदीप ने रिश्तेदार का इलाज कराने के बहाने 3.65 लाख रुपये और ले लिए। 15 दिसंबर को छोटेलाल मकान पर रइसउद्दीन के साथ गए।
वहां प्रदीप, प्रियंका यादव और सुखवीर ने उनकी पिटाई कर दी। खुद को सपा नेता बताकर धमकाया। रइसउद्दीन ने छोटेलाल को बचाया। शक होने पर जब रजिस्ट्री दफ्तर से मकान की जानकारी निकलवाई तो पता चला कि मकान पर सुखवीर ने 15 लाख रुपये का लोन ले रखा है। लोन लिए रुपये हड़पने के लिए सुखवीर ने मकान प्रियंका के नाम किया था। प्रियंका ने उसे छोटेलाल को बेच दिया। तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अमर उजाला ब्यूरो