{"_id":"5fdb91508ebc3e3d4f23b03a","slug":"fraud-in-dhan-khareed-center-bareilly-news-bly4304864104","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम को देखकर मंडी की दीवार कूदकर भागे बिचौलिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम को देखकर मंडी की दीवार कूदकर भागे बिचौलिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। एसडीएम के पहुंचते ही मंडी परिसर में मौजूद बिचौलियों की धड़कन बढ़ गई। बचने के लिए वह मंडी समिति की दीवार कूदकर भाग गए। एसडीएम के निर्देश पर क्रय केंद्र प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंडी परिसर स्थित विपणन विभाग के राजकीय क्रय केंद्र पर बुधवार शाम दो बिचौलिए धान तुलवाने आए थे। बातचीत में शक होने पर केंद्र प्रभारी रमेशपाल ने एसडीएम राकेश गुप्ता को मौके पर बुला लिया। एसडीएम के पहुंचते ही दोनों बिचौलिए भागने लगे। मौजूद स्टाफ ने पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बिचौलिए दीवार कूदकर भाग गए। एसडीएम ने बिचौलियों का धान केंद्र प्रभारी के सुपुर्दगी में दिया। फिर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। केंद्र प्रभारी ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि धोखाधड़ी की धाराओं में बिलसंडा क्षेत्र के गांव मरौरी खास निवासी बलिहार सिंह और संतोष कुमार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद