फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraud gold mortgaged in the bank, Bunty-Babli absconding

ठगी का सोना बैंक में गिरवी, बंटी-बबली फरार

Tue, 23 Nov 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fraud gold mortgaged in the bank, Bunty-Babli absconding
प्रतीकात्मक
एसएसपी ऑफिस पहुंचे ठगी के शिकार लोग, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
विज्ञापन

मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठिरिया के दंपती ने ठगा था करोड़ों रुपये का सोना
बरेली। ठिरिया निजावत खां के बंटी-बबली तसलीम बी और उसके पति इमरान खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुए चार महीने बीत चुके हैं लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस बीच सामने आया कि ठग दंपती ने लोगों से ठगा करोड़ों रुपये का सोना निजी बैंक में गिरवी डाल दिया है। सोमवार को इस मामले में सराफा कारोबारी मनोरथ वर्मा ने एसएसपी से शिकायत करके सोना वापस दिलाने की गुहार लगाई।
बारादरी के आशीष रॉयल पार्क निवासी सराफा कारोबारी मनोरथ वर्मा ने जुलाई माह में थाना कैंट में ठिरिया निजावत खां निवासी तसलीम बी और उसके पति इमरान खान के खिलाफ धोखाधड़ी कर सोना ठगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि ठिरिया निजावत खां के मीना बाजार में रचना ज्वेलर्स एवं बेकर्स के नाम से उनकी दुकान है। मनोरथ के पिता दयाशंकर वर्मा के मुताबिक तसलीम बी और इमरान खान से उन लोगों की करीब बीस साल पुरानी जान पहचान थी। इसी का फायदा उठाकर उन लोगों ने 17 दिसंबर 2019 को उनकी दुकान से 347.400 ग्राम सोने के जेवर घर ले जाकर हड़प लिए।
विज्ञापन

घरवालों ने झाड़ा पल्ला, धमका रहा आरोपी
दयाशंकर वर्मा ने बताया कि ठगी के बाद इमरान के घरवालों ने उससे पल्ला झाड़ लिया है। वे लोग कहते हैं कि उन्हें इमरान से कोई मतलब नहीं है। उन लोगों ने उसे संपत्ति से भी बेदखल कर दिया है। मगर आरोपी उन्हें फोन करके धमकाता है, कहता है कि रिपोर्ट दर्ज कराने से तो रुपये वापस नहीं मिलेंगे। हमने पुलिस से सेटिंग कर ली है और अब तुम कुछ नहीं कर पाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद समेत तमाम लोग हुए ठगी के शिकार
दयाशंकर वर्मा ने बताया कि ठग दंपती ने उनके अलावा ठिरिया के एक सभासद समेत लोगों को ठगी का शिकार बनाया, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। दोनों ने कुछ एजेंट के जरिये लोगों से हर महीने एक तोला सोने पर एक हजार रुपये देने का झांसा देकर करोड़ों रुपये का सोना जमा करा लिया और फरार हो गए। मगर रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद कैंट पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं है। उन्होंने सोमवार को एसएसपी से मुलाकात करके बताया कि ठग दंपती ने उन लोगों का सोना निजी बैंक में गिरवी रख दिया है। कैंट पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
कैंट इंस्पेक्टर को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उनके गैर जमानती वारंट जारी कराए जाएंगे।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed