{"_id":"690e6521d854d13c92091fe6","slug":"fraud-by-pretending-to-sell-a-car-on-the-website-bareilly-news-c-4-vns1074-761501-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वेबसाइट पर कार बेचने का झांसा देकर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वेबसाइट पर कार बेचने का झांसा देकर ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ऑनलाइन सामान बेचने वाली वेबसाइट पर कार बेचने का फर्जी विज्ञापन देकर ठगों ने सुभाषनगर के युवक को सौदा तय कर उसे चूना लगा दिया। सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मढ़ीनाथ रोड निवासी दिनेश कुमार ने सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को बताया कि उन्होंने 21 अगस्त को ऑनलाइन सामान बेचने वाली वेबसाइट पर कार बेचने का विज्ञापन देखा था। दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो उनकी बात लखीमपुर खीरी के मथवल देवला उचौलिया निवासी सलेंद्र सिंह से हुई। सलेंद्र ने खुद को सीआईएसएफ का एएसआई बताया। सौदा तय होने के बाद चालक का नंबर देकर कार बुक करने के लिए कहा। उसने फर्जी आधार कार्ड और सीआईएसएफ का फर्जी पहचान पत्र भी भेजा। इसके बाद दिनेश ने कार बुक करने के लिए पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन कार भेजने का झांसा देकर 13,400 और 18,500 रुपये ट्रांसफर करा लिए। देर रात तक कार नहीं आई और सभी मोबाइल नंबर भी बंद हो गए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर दिनेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो