{"_id":"5dd1a29f8ebc3e54936d4418","slug":"fraud-bareilly-news-bly38445924","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाकरगंज में पीली ईंट से बना दिया खड़ंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाकरगंज में पीली ईंट से बना दिया खड़ंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम के निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते बाकरगंज में ट्रंचिंग ग्राउंड के पास पीली ईंट से खड़ंजा बिछा दिया गया। समाज सेवा मंच ने मेयर उमेश गौतम से इसकी शिकायत की है।
बाकरगंज स्थित नगर निगम का ट्रंचिंग ग्राउंड फुल हो चुका है और अब वहां कूड़ा डालने में दिक्कत हो रही है। बाकरगंज में कूड़ा डालने की जगह बनाने के लिए डलावघर के किनारे मुख्य सड़क की ओर दीवार बनाई गई है। साथ ही वहां दलदल के चलते खड़ंजा भी बिछाया गया है। मगर निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते ठेकेदार ने इसमें पीली ईंट लगा दी है। कूड़ा वाहनों के गुजरने से यह खड़ंजा टूट जाएगा। समाज सेवा मंच के नदीम शमसी समेत अन्य लोगों ने मेयर उमेश गौतम से इसकी शिकायत की है। उन्होंने मौके पर रखी ईंटों के फोटो भी भेजे हैं। साथ ही उन्होंने बाकरगंज में कूड़ा डालने पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि नगर निगम की अनदेखी के चलते बाकरगंज में बीमारियां बढ़ती जा रही हैं और लोग असमय ही मौत का शिकार हो रहे हैं।
पीली ईंट लगाने की शिकायत मिली थी, लेकिन ठेकेदार ने बताया है कि जिन ईंटों पर आपत्ति की जा रही है, वे किसी और व्यक्ति की हैं। फिर भी निर्माण कार्य की जांच करा ली जाएगी। - संजय चौहान, प्रभारी चीफ इंजीनियर, नगर निगम