{"_id":"5dcc6d838ebc3e5b232d9c01","slug":"fraud-bareilly-news-bly3838447107","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला की जमीन पर कब्जा कर बना लिया श्रीकृष्ण गोपाल डिग्री कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला की जमीन पर कब्जा कर बना लिया श्रीकृष्ण गोपाल डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नगीना (बिजनौर) में गोशाला की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए श्रीकृष्ण गोपाल डिग्री कॉलेज की संबद्धता निरस्त कर दी है। कॉलेज के छात्र-छात्राओं को डीवीएम महाविद्यालय एंड टेक्निकल कॉलेज में स्थानांतरित करने के आदेश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में कॉलेज प्रशासन हाईकोर्ट चला गया है। इस पर विश्वविद्यालय ने 25 नवंबर को कॉलेज प्रशासन को अपना पक्ष रखने का मौका दिया है।
बिजनौर के कस्बा नगीना स्थित श्रीकृष्णा गौशाला की अध्यक्ष अलका लोहाटी ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय में गोशाला की जमीन पर अवैध कब्जा करके श्रीकृष्ण गोपाल डिग्री कॉलेज की मान्यता लेने की शिकायत की थी। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने जून में डीएम बिजनौर से जांच कराने का अनुरोध किया था। जांच में पता चला श्रीकृष्ण गोपाल महाविद्यालय गोशाला की जमीन गाटा संख्या 135 पर बना है। इस मामले में कुलपति ने अपने स्तर से भी जांच कराई और फिर इसे कार्य परिषद की बैठक में रखा। कार्य परिषद और जांच कमेटी की संस्तुति के बाद एक अक्तूबर को कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल ने श्रीकृष्ण गोपाल कॉलेज की संबद्धता निरस्त करने के आदेश जारी किए। इस पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने एक अक्तूबर को ही कॉलेज की संबद्धता निरस्त कर सभी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को डीवीएम महाविद्यालय, नगीना, बिजनौर में स्थानांतरित करने के आदेश जारी कर दिए।
विश्वविद्यालय में 25 नवंबर को होगी सुनवाई
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि कॉलेज की संबद्धता समाप्त की जा चुकी है। इस कार्रवाई के विरोध में कॉलेज प्रशासन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। लिहाजा दोनों पक्षों को 25 नवंबर को सुनवाई के लिए बुलाया गया है। अगर कॉलेज प्रशासन उचित तर्क प्रस्तुत करेगा तभी संबद्धता बहाल करने पर निर्णय लिया जा सकेगा।