{"_id":"5dbf2c498ebc3e01816747b7","slug":"fraud-bareilly-news-bly382593854","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाबचत योजना में निवेश का झांसा देकर ठग लिए 10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाबचत योजना में निवेश का झांसा देकर ठग लिए 10 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। महाबचत योजना में निवेश का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठग लेने पर पीड़ित ने कटरा चांद खां के तीन आरोपियों के पोस्टर छपवाकर चस्पा करा दिए हैं। पोस्टर में तीनों के फोटो के साथ उनका नाम, पता भी दिया गया है। लोगों से इनसे सचेत रहने की अपील की गई है। इधर, आरोपियों ने पीड़ित पर 18 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रंगदारी न देने पर पोस्टर छपवाकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में बारादरी थाने में तहरीर दी है।
रविवार को कटरा चांद खां के विक्की गुप्ता, राजेश गुप्ता और विपिन गुप्ता परिवार के साथ बारादरी थाने पहुंचे। इन लोगों के पास एक पोस्टर था। पोस्टर में तीनों के रंगीन फोटो मय नाम-पता और फोन नंबर के छपे थे। पोस्टर छपवाने वाले विपिन गुप्ता ने अपना मोबाइल नंबर भी छपवाया है। पोस्टर पर लिखा है कि राजेश, विपिन और विक्की ठगी का धंधा करते हैं। लोगों को झांसा देकर मोटी रकम ठग लेते हैं और रुपये वापस मांगने पर झूठे मामलों में फंसा देते हैं। इनसे सचेत रहने की जरूरत है। इधर, दूसरे पक्ष ने थाने में तहरीर देकर विपिन गुप्ता पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। विक्की गुप्ता, राजेश गुप्ता, विपिन गुप्ता, लक्ष्मी और नीलम गुप्ता की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि विपिन उनसे 18 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। रंगदारी न देने पर धमकियां दीं और फिर बदनाम करने के लिए उनके पोस्टर छपवा कर जगह-जगह चस्पा करा दिए हैं। पोस्टर पर दिए नंबर पर बात करने पर विपिन ने बताया कि उसके पास 10 लाख रुपये की ठगी के साक्ष्य हैं। वह तीनों के खिलाफ चेक बाउंस होने के मामले में रिपोर्ट भी दर्ज करा चुका है। इस संबंध में बात करने पर इंस्पेक्टर बारादरी नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि उन्होंने आज शाम को ही चार्ज लिया है। मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कोई मामला आता है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।