{"_id":"5db0b64f8ebc3e01767f694e","slug":"fraud-bareilly-news-bly3813971193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रेलवे अधिकारी के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रेलवे अधिकारी के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाई रकम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आम आदमी ही नहीं अधिकारी भी ठगों की नपी तुली बातों के झांसे में आकर हजारों रुपये गवा बैठते हैं। अब रेलवे के अधिकारी को एटीएम बंद होने की बात कहकर साइबर ठगों ने उनके खातों से रुपये उड़ा लिए। शिकायत पर इज्जतनगर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रेलवे के डीएमई डीजल दिलीप पांडेय का खाता डीआरएम कार्यालय स्थित बैंक में हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बैंक कर्मी बताया। उसने एटीएम बंद होने की बात कहकर उनसे खाते की जानकारी मांगी। ठग की बातों में आकर अधिकारी ने खाता संबंधी सारी जानकारी उसे दे दी। उनके मुताबिक इसके कुछ ही देर बाद उनके खाते से तीन बार में 83,300 रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने उसी नंबर पर दोबारा फोन किया, लेकिन वो बंद मिला। इसकी शिकायत उन्होंने तुरंत बैंक में दी, लेकिन वहां से कोई सहायता नहीं मिल पाई।