फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fraud

फाइनेंस कंपनियों को लाइसेंस देकर निगरानी भूल जाती है सरकार

Tue, 29 Oct 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
fraud
बरेली। तमाम फर्जी फाइनेंस कंपनियां धोखाधड़ी करके पब्लिक को चूना लगा रही हैं। ये फाइनेंस कंपनियों जैसे-तैसे लाइसेंस तो ले लेती हैं लेकिन निगरानी न होने से उन पर कोई शिकंजा नहीं कसा जा पा रहा है। ऐसे मामले में पीड़ित शिकायतें भी करते हैं तो पुलिस उन पर ध्यान नहीं देती है।
विज्ञापन

वर्ष 1990 से 1995 के बीच ऐसी कई फाइनेंस कंपनियां सक्रिय हुई थीं। ये कंपनियां सरकारी बैंकों के मुकाबले डेढ़ से तीन प्रतिशत तक ज्यादा ब्याज देने सहित कई लुभावनी स्कीमें बताकर लोगों को निवेश करने के लिए प्रेरित करती हैं। बाद में जैसे ही उनके पास करोड़ों रुपये इकट्ठा होते हैं, वे सारा धन समेटकर रफूचक्कर हो जाती हैं। पहले भी तमाम कंपनियों ने ऐसा किया था। उस समय इंटरनेट न होने से कंपनियां किराए पर ऑफिस लेकर यह धोखाधड़ी करती थीं। अब बदलाव यह है कि ऐसी कंपनियां पब्लिक के फोन और मोबाइल नंबर का डाटा जुटाकर उन्हें लुभाने का खेल खेलती हैं। सरकार से लाइसेंस लेकर काम कर रहीं इन कंपनियों की कोई निगरानी नहीं होती। शुरूआत में विश्वास जमाने के लिए ये कंपनियां कुछ निवेशकों को पैसा भी वापस करती हैं लेकिन जैसे ही वह मोटी रकम जुटा लेती हैं, अचानक गायब हो जाती हैं। ऐसी धोखाधड़ी के मामले फिर से सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन


पिछले साल पकड़ी गईं थीं कई फर्जी फाइनेंस कंपनियां
- करीब डेढ़ साल पहले बदायूं में कल्पतरु और कल्पवट नाम की दो फर्जी फाइनेंस कंपनियां पकड़ी गईं थीं। इन दोनों कंपनियों ने कई शहरों में निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये इकट्ठा किए और बाद में नकदी लेकर फरार हो गईं। इन कंपनियों ने सबसे ज्यादा झांसा बदायूं के निवेशकों को दिया था। रिपोर्ट हुई लेकिन किसी की रकम वापस नहीं हुई। बरेली में भी डेढ़ साल पहले गंगा इंफ्रा सिटी नाम की एक फाइनेंस कंपनी लोगों का पैसा लेकर अचानक गायब हो गई। ऊंची ब्याज दर का लालच देकर इस कंपनी ने निवेशकों से खूब रकम एकत्र की। इसकी एफआईआर दर्ज हुई लेकिन निवेशकों को आज तक पैसा वापस नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed