{"_id":"5dacbc148ebc3e93dc480d4d","slug":"fraud-bareilly-news-bly3809455143","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की जांच पूरी, फंस सकते हैं कई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की जांच पूरी, फंस सकते हैं कई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की जांच के लिए लगाई गई तीस अधिकारियों की टीम ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। आठ ग्राम पंचायतों में गड़बड़ी सामने आई है। सोमवार को रिपोर्ट सीडीओ के सामने रखी जाएगी, जिसके आधार पर कार्रवाई होगी। शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने के मामले में सात ग्राम प्रधानों पर पहले ही एफआईआर हो चुकी है।
पिछले दिनों शौचालय निर्माण की गड़बड़ियों का मामला शासन तक पहुंचा। दो अक्तूबर को पूरा देश खुले में शौच मुक्त घोषित हुआ था, लेकिन इससे उलट जिले में बीस हजार से ज्यादा शौचालय ही नहीं बन सके। शासन ने अफसरों से जवाब-तलब किया। इसके बाद अफसर हरकत में आए। सीडीओ ने सभी बीडीओ के साथ बैठक कर शौचालय निर्माण की स्थिति जानी तो 60 ग्राम पंचायतों में काम बहुत पीछे मिला। शौचालय निर्माण में गड़बड़ी के मामले में सात ग्राम पंचायतों पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। यहां अधूरे शौचालय छोड़ दिए गए तो कुछ जगह अपात्रों को बांट दिए गए। जांच में गड़बड़ी पकड़ में आई तो रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सीडीओ ने तीस अधिकारियों की टीम लगाकर इन 60 ग्राम पंचायतों की जांच कराई। अधिकारियों ने रिपोर्ट सौंप दी है। अब भी आठ ग्राम पंचायतों में गड़बड़ी की बात सामने आई है।
सीडीओ पहले ही निर्देश दे चुके हैं कि जहां गड़बड़ी मिलेगी वहां के ग्राम प्रधान, सचिव समेत जो भी जिम्मेदार होंगे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अब सोमवार को रिपोर्ट सीडीओ के सामने पहुंचेगी। सीडीओ सत्येंद्र कुमार का कहना है कि जांच रिपोर्ट आ गई हैं। सोमवार को इनका अवलोकन करेंगे। जहां गड़बड़ी होगी वहां के जिम्मेदार लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।