{"_id":"5d9cf0798ebc3e015e1b7097","slug":"fraud-bareilly-news-bly379297521","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लाख फटका लगता देख राइस मिलर ने लौटाया सरकारी चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 लाख फटका लगता देख राइस मिलर ने लौटाया सरकारी चावल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नवाबगंज का एक राइस मिलर काफी समय से सरकारी चावल दबाए बैठा था। खाद्य एवं विपणन विभाग की तरफ से कई बार लिखा-पढ़ी के बावजूद सीएमआर चावल वापस नहीं किया गया तो डिप्टी आरएमओ ने एसडीएम नवाबगंज को बीस लाख की वसूली का लेटर भेज दिया। सख्ती के बाद मिलर ने भारतीय खाद्य निगम के गोदाम पर कुछ दिन पहले सारा चावल वापस कर दिया है।
वर्ष 2018-19 में नवाबगंज में मैसर्स फैमिली इंटरप्राइजेज हरहरपुर मटकली को कस्टम मिलिंग राइस (सीएमआर) के तहत करीब 687.85 क्विंटल चावल सरकार को वापस करना था, लेकिन राइस मिलर सरकारी चावल वापस देने के बजाय दबाकर बैठ गया। अधिकारियों की तरफ से कई बार नोटिस जारी हुए, लेकिन राइस मिलर ने कोई सुध नहीं ली। चावल वापस करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर भी निकल गई। इसके बाद जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुनील भारती की तरफ से चार अक्तूबर को एसडीएम नवाबगंज के माध्यम से मिलर को करीब 20.52 लाख की वसूली के लिए आरसी जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी तो घबराकर मिलर ने कुछ दिन पहले सारा बकाया चावल गाड़ी में लोड कराकर भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में पहुंचा दिया। राइस मिलर के बकाया चावल वापस करने के बाद खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने वसूली नोटिस भी वापस ले लिया है। साथ ही एसडीएम को दोबारा चिट्ठी भेजकर आरसी की कार्रवाई रोकने का आग्रह किया है।
‘मिलर काफी समय से सरकारी चावल वापस नहीं कर रहा था। इसकी अंतिम सीमा भी गुजर गई थी। हालांकि आरसी की कार्रवाई शुरू करने के बाद मिलर ने चावल वापस कर दिए हैं। इसलिए इस कार्रवाई को भी वापस ले लिया गया है।’
विज्ञापन
- सुनील भारती, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी