{"_id":"5d6c1db68ebc3e93c02aeeff","slug":"fraud-bareilly-news-bly3744764186","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौनी खुरचवाई और पीडब्ल्यूडी की सड़क करा ली अपने नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौनी खुरचवाई और पीडब्ल्यूडी की सड़क करा ली अपने नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कहां तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सत्ता संभालते ही भूमाफिया के खिलाफ अभियान चलाने का आदेश दिया था और कहां ये हाल है कि खतौनियां खुरचकर जमीनों पर कब्जा करने का खेल रुकने में नहीं आ रहा है। अब तो नौबत यह है कि भूमाफिया सरकारी जमीनों की भी खतौनियां खुरचवाकर उन्हें कब्जाने से नहीं चूक रहे हैं। भगवानपुर बल्लिया में पीडब्ल्यूडी की जमीन को खतौनी में जालसाजी कर कुछ लोगों ने अपने नाम दर्ज करा ली। यह घपला जानकारी में आने के बाद पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने एसडीएम आंवला को साक्ष्यों समेत रिपोर्ट भेजी है और जालसाजी कर खतौनी में दर्ज कराए गए नामों को खारिज कर जमीन को रिकॉर्ड में बतौर सड़क का हिस्सा दर्ज कराने को कहा है।
पीडब्ल्यूडी ने 1983 में देवचरा से बल्लिया होते हुए दातागंज जाने वाली सड़क के लिए विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी यानी एसएलएओ के जरिये काफी जमीन का अधिग्रहण किया था। तत्कालीन एसएलएओ ने अमीन उमेश चंद्र के माध्यम से पीडब्ल्यूडी के जेई एपी सिंह को इस भूमि का रिकार्ड भी उपलब्ध करा दिया था। कुछ समय बाद ही आंवला तहसील के गांव भगवानपुर की गाटा संख्या 199 पर 1.5310 हेक्टेयर भूमि पर कुछ लोगों ने गुपचुप तरीके से अपने नाम चढ़वा लिए। हाल ही में पीडब्ल्यूडी के अफसरों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने जमीन के रिकार्ड तलाशने शुरू कराए तो इस गड़बड़ी की पुष्टि भी हो गई। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक के एक्सईएन राम स्वरूप ने एसडीएम आंवला को लेटर भेजकर यह बताया कि ग्राम भगवानपुर के गाटा संख्या 199 राजस्व अभिलेखों के अनुसार ग्राम समाज श्रेणी-छह की सरकारी संपत्ति है। इसलिए वर्तमान खतौनी वर्ष 1420-1425 में संबंधित गाटा संख्या पर अनाधिकृत तौर से दर्ज हुए नामों को निरस्त करने का आग्रह किया है। एक्सईएन ने इस रिपोर्ट में साक्ष्य के तौर पर भगवानपुर का नक्शा, वर्तमान खतौनी फसली वर्ष और उसका खसरा, जोत चकबंदी आकार और वर्ष 1983 से डीएम से मिले सर्टिफिकेट की कॉपी भी लगाई है।
इस मामले को लेकर रिपोर्ट भेज दी है। इसमें अब प्रशासन स्तर पर कार्रवाई होनी है। मैंने उच्चाधिकारियों से भी इस मामले से अवगत करा दिया है। -रामस्वरूप, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक