{"_id":"5fc15ce58ebc3e9bc03f665c","slug":"fourlane-roads-will-be-built-in-cb-ganj-pilibhit-bypass-and-nakatiya-bareilly-news-bly428272723","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीगंज, पीलीभीत बाईपास और नकटिया की सड़कें बनेंगी फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीगंज, पीलीभीत बाईपास और नकटिया की सड़कें बनेंगी फोरलेन
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम ने शुरू किया प्रयास, एस्टीमेट बनाने के निर्देश
विज्ञापन
बरेली। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है। प्रस्ताव के मुताबिक, सीबीगंज, पीलीभीत बाईपास और नकटिया रोड को फोरलेन किया जाएगा। ताकि इन मुख्य मार्गों और नेशनल हाईवे के बीच यातायात सुगम हो सके। सड़कें चौड़ी होने से हादसों की संख्या में कमी आएगी। डीएम ने संबंधित विभागों को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं।
शहर में आवागमन के लिए सीबीगंज, नकटिया और पीलीभीत बाईपास प्रमुख मार्ग हैं। इन पर रोजाना हजारों की तादाद में वाहनों का आवागमन होता है। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि बीते दिनों निरीक्षण में पाया गया कि जितना लोड है उसके मुताबिक सड़कें कम चौड़ी हैं। निरीक्षण के बाद इन सड़कों को फोरलेन बनाने के साथ सर्विस लेन और नाला निर्माण की योजना बनाई गई थी। योजना के संबंध में सभी अफसरों से बातचीत हो चुकी है। आपसी सहमति से अब प्रस्ताव का एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। जिसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। डीएम ने बताया कि इन फोरलेन सड़कों के किनारे नाला भी बनाया जाएगा, ताकि रोड किनारे लोग अस्थायी अतिक्रमण न कर सकें।
सड़क किनारे के पेड़ कटने से बचाए जाएंगे
डीएम ने बताया कि तैयार कराए जा रहे प्रस्ताव मे हरियाली यानी सड़कों के किनारे लगे सालों पुराने पेड़ों को भी संरक्षित किए जाने की योजना है। जिसे ध्यान में रखते हुए ही एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। पेड़ों के साथ ही धार्मिक स्थल को भी नुकसान न पहुंचे इसकी भी पहल की जा रही है। आशंका जताई कि निर्माण कार्य के दौरान तमाम पेड़ काटे जाते हैं। जिन्हें दोबारा तैयार करना कठिन होता है। इसलिए जहां तक संभव है इसे बचाया जाएगा।