फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four vehicles clashed on big bypass in fog, two laborers killed

कोहरे में बड़ा बाईपास पर भिड़े चार वाहन, दो मजदूरों की मौत

Thu, 24 Dec 2020 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Four vehicles clashed on big bypass in fog, two laborers killed
demo photo - फोटो : demo photo

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर के बाद डिवाइडर पार कर दूसरी ओर पहुंचे ट्रक से भिड़े दो और ट्रक

विज्ञापन
बिथरी चैनपुर (बरेली)। कोहरे के चलते बड़ा बाईपास पर नवदिया झादा के पास बुधवार सुबह ईंट उतारकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रॉली खाई में पलट गई और उस पर बैठे दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद ट्रक डिवाइडर पार करके सड़क के दूसरी ओर चला गया तो पीछे से आ रहे दो अन्य ट्रक उससे टकरा गए। हादसे के चलते बड़ा बाईपास पर जाम भी लगा, जिसे पुलिस ने कुछ ही देर बाद खुलवा दिया।
बुधवार सुबह करीब पांच बजे बिथरी निवासी गुड्डू भट्ठे से ईंट लेकर शहर में हजियापुर गया था। उसके साथ बिथरी निवासी नन्हें व परमानंद और आलमपुर निवासी घासीराम भी थे। ईंट उतारकर बिथरी लौटने के दौरान नवदिया झादा पर रामपुर की ओर से आए ट्रक ने उनकी ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में ट्रॉली में बैठे 25 वर्षीय नन्हें और 45 वर्षीय घासीराम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुड्डू और परमानंद घायल हो गए।
विज्ञापन

टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर सड़क के दूसरी ओर पहुंच गया। वहां फरीदपुर की ओर से आ रहे दो ट्रक उससे टकरा गए। कोहरे के कारण हुई चार वाहनों की भिड़ंत से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर इंस्पेक्टर अशोक कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बड़ा बाईपास पर डायवर्जन कर जाम खुलवाया। ट्रैक्टर चालक गुड्डू की ओर से बिथरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed