फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four upper primary schools of the district will be rebuilt

Bareilly News: जिले के चार उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माण

Sat, 12 Oct 2024 05:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Four upper primary schools of the district will be rebuilt
बरेली। जिले के चार उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए शासन स्तर से बजट भी जारी कर दिया गया है। विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से जल्द निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार चार यूपीएस के भवन जर्जर होने के बाद ध्वस्त हो गए थे। ऐसे में उनके स्थान पर नए भवन बनाने का प्रस्ताव बनाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट बनाकर बीएसए को सौंपी, इसके बाद शासन स्तर से बजट जारी किया गया। जिला स्तर से प्रक्रिया पूरी होने के बाद बजट विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। फिर निर्माण शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

अब तक इन विद्यालयों के विद्यार्थी नजदीकी विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे थे। प्रत्येक विद्यालय के लिए करीब 22 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। इसमें विकास खंड मीरगंज का उच्च प्राथमिक विद्यालय वहरौली, आलमपुर विकास खंड का उच्च प्राथमिक विद्यालय हिम्मतपुर, मझगवां का उच्च प्राथमिक विद्यालय मझगवां व क्यारा का उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमरा बोरीपुर शामिल है। इसके अतिरिक्त आठ प्राथमिक विद्यालयों के जर्जर कक्षा कक्ष को भी बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed