फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four trains have been extended and a special train will run between Lalkuan and Kolkata.

Bareilly News: चार ट्रेनों के फेरों में विस्तार, लालकुआं कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

Thu, 10 Sep 2026 03:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 10 Sep 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
Four trains have been extended and a special train will run between Lalkuan and Kolkata.
बरेली। नियमित ट्रेनों पर यात्रियों के दबाव के बीच रेलवे ने बरेली होकर गुजरने वाली अप-डाउन चार ट्रेनों के फेरों में विस्तार किया है। इसके अलावा लालकुआं-कोलकाता के बीच विशेष साप्ताहिक गाड़ी का संचालन भी किया जाएगा। बुधवार को इस गाड़ी की समय सारिणी जारी कर दी गई।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05045 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 29 नवंबर से प्रत्येक रविवार को के लिए और 05046 राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन 30 नवम्बर से प्रत्येक सोमवार को नौ अतिरिक्त फेरों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

05193 छपरा-पठानकोट वाया गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को और 05194 पठानकोट-छपरा वाया गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को आठ अतिरिक्त फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

05060 लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक विशेष गाड़ी आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे चलने के बाद 2:35 बजे भोजीपुरा जाएगा। यहां से पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर,
कप्तानगंज, पडरौना, थावे, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्द्धमान होते हुए तीसरे दिन रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

05059 कोलकाता-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को कोलकता से तड़के पांच बजे चलने के बाद दूसरे दिन दोपहर 1:45 बजे बरेली आएगी और अपराह्न 3:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed