Train Cancelled: चार ट्रेनें 12 दिसंबर तक अंबाला से चंडीगढ़ के बीच निरस्त, यात्रियों की बढ़ेगी समस्या
अंबाला में 35 दिन के मेगा ब्लॉक के कारण रेलवे ने बरेली होते हुए गुजरने वाली चार ट्रेनों को 12 दिसंबर तक अंबाला-चंडीगढ़ के बीच निरस्त कर दिया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली और छठ पूजा के दौरान अंबाला-चंडीगढ़ के बीच यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अंबाला में 35 दिन के मेगा ब्लॉक के कारण रेलवे ने बरेली होते हुए गुजरने वाली चार ट्रेनों को 12 दिसंबर तक अंबाला-चंडीगढ़ के बीच निरस्त कर दिया है। सोमवार को रेलवे ने चार ट्रेनों के आंशिक निरस्तीकरण की सूचना जारी कर दी।
इस दौरान 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट अंबाला- चंडीगढ़ के बीच 13 नवंबर से 12 दिसंबर और चंडीगढ़-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट 22356 चंडीगढ़-अंबाला अंबाला के बीच नौ नवंबर से 11 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। इस ट्रेन के अप-डाउन में 10-10 फेरे प्रभावित होंगे।
नियमित चलने वाली 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अंबाला से चंडीगढ़ के बीच सात नवंबर से 11 दिसंबर और 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से अंबाला के बीच आठ नवंबर से 13 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। इस नियमित ट्रेन के इस दौरान 35-35 फेरे प्रभावित होंगे।
अलीपुरद्वार से दिल्ली के बीच अनारक्षित ट्रेन लगाएगी एक फेरा
त्योहारी सीजन में ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। बरेली होते हुए अप-डाउन 36 त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन भी शुरू हो चुका है, लेकिन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लगातार लंबी हो रही है। ऐसे में रेलवे पश्चिमी बंगाल के अलीपुरद्वार से दिल्ली के बीच एक अनारक्षित ट्रेन भी चलाएगा। यह ट्रेन एक फेरा लेगी।
05488 अलीपुरद्वार-दिल्ली त्योहार स्पेशल सात नवंबर को सुबह आठ बजे अलीपुरद्वार से चलेगी। मालदा, न्यू जलपाईगुड़ी के बाद बिहार के कटिहार, खगड़िया, बेगू सराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया, गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ होते हुए आठ नवंबर को शाम 7:13 बजे बरेली आएगी। इसके बाद रात 8:20 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यहां हाल्ट लेने के बाद यह ट्रेन नौ नवंबर को तड़के चार बजे दिल्ली पहुंचेगी। सोमवार को रेलवे ने ट्रेन का टाइम लेबल जारी कर दिया।