फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four Teenagers Drown While Bathing in Ramganga; Three Rescued, One Loses Life

Bareilly News: रामगंगा में नहाने गए चार किशोर डूबे तीन को बचाया, एक की जान गई

Fri, 29 May 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 29 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Four Teenagers Drown While Bathing in Ramganga; Three Rescued, One Loses Life
फरीदपुर। रामगंगा नदी में नहाने आए चार किशोर तैरकर नदी पार करते समय तेज बहाव के चलते डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने तीन को तुरंत ही बचा लिया। चौथे को करीब दो घंटे बाद खोजा जा सका। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भमोरा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव के पास ही रामगंगा नदी बहती है। बृहस्पतिवार दोपहर गांव निवासी एकलव्य उर्फ ओम (16), बड़े भाई अश्विनी (17) व गांव के ही रजत (12) व सुमित (16) के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते समय चारों किशोर तैरकर नदी पार करके फरीदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव की तरफ आने लगे।
विज्ञापन

नदी के बीच में पहुंचने पर तेज धार की वजह से चारों डूबने लगे। वहां मौजूद ग्रामीणों ने तीन किशोरों को बचा लिया। गोताखोरों की मदद से ओम (16) को दो घंटे बाद खोजा जा सका। मौके पर मौजूद लोगों ने धड़कन चलने की बात कही। तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव गांव ले आए। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed