फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four smugglers including a woman arrested with 6.5 kg opium

Bareilly News: साढ़े छह किलो अफीम के साथ महिला सहित चार तस्कर दबोचे

Tue, 25 Mar 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Four smugglers including a woman arrested with 6.5 kg opium
आंवला। अफीम तस्कर को भेजा जेल-संवाद
फरीदपुर/आंवला। झारखंड से अफीम लाकर फरीदपुर क्षेत्र में बिक्री करने वाले महिला सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 3.335 किलो अफीम बरामद की है। महिला के साथ उसका डेढ़ वर्ष का बच्चा भी गोद में था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है। इधर, आंवला में भी कोतवाली पुलिस ने साढ़े तीन किलो अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तस्कर के पास से बाइक, मोबाइल फोन व 15 हजार की नकदी भी मिली है।
विज्ञापन


फरीदपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव निवासी हंसराज व विकास और मंजू देवी पत्नी हंसराज को सरकड़ा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हंसराज के पास से 1.120 किलो अफीम व उसकी पत्नी मंजू देवी के पास से 1.044 किलो ग्राम अफीम और विकास के पास से 1.171 किलो अफीम बरामद की। दो आरोपियों के पास से पुलिस ने मोबाइल व रुपये और कुछ आईडी बरामद की है। पुलिस ने महिला सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


आंवला से कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह के अनुसार रविवार शाम पुलिस टीम ने दबिश के दौरान मऊचंदपुर गांव के इस्लाम अली को गांव के बाहर सिरौली रोड से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर प्लास्टिक के बोरे से तीन किलो 488 ग्राम अफीम बरामद हुई। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। संवाद

आंवला। अफीम तस्कर को भेजा जेल-संवाद

आंवला। अफीम तस्कर को भेजा जेल-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed