फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four police teams are searching for the missing lekhpal in bareilly

Bareilly News: लापता लेखपाल की तलाश में जुटीं पुलिस की चार टीमें, सर्विलांस से मिले सुराग

Wed, 11 Dec 2024 12:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Dec 2024 12:51 PM IST
सार

फरीदपुर से लापता लेखपाल का अब तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है। 

विज्ञापन
Four police teams are searching for the missing lekhpal in bareilly
लेखपाल मनीष कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की फरीदपुर तहसील से 14 दिन से लापता लेखपाल मनीष कश्यप की तलाश में जुटी चार टीमों को सर्विलांस के सहारे तलाश की डगर मिली है। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि तबादला और प्रभार स्थानांतरण के साथ ही लेखपाल पर काम का दबाव अधिक था। इसे लेकर वह तनाव में रहते थे।

विज्ञापन

 
पुलिस की जांच में पता लगा है कि मनीष कश्यप का तहसील प्रशासन ने नवादा बिलसंडी राजस्व निरीक्षक क्षेत्र से दूसरे राजस्व क्षेत्र में ट्रांसफर किया था। तैनाती क्षेत्र बदलने के बाद उन्हें दूसरे लेखपाल को प्रभार सौंपना था। बताते हैं कि प्रभार देने के लिए मनीष के पास तहसील से मिले क्षेत्र के अभिलेख पूरे नहीं थे। इस वजह से वह और दबाव महसूस कर रहे थे। लापता लेखपाल की जांच कर रही फरीदपुर थाना पुलिस ने लेखपाल के संपर्क में रहने वाले व अन्य करीबी लोगों के नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं। कुछ खास नंबर पर आने वाली कॉल सुनी जा रही हैं। 
विज्ञापन


इनपुट मिलने के बाद अब तक 50 लोगों से गहनता से पूछताछ की गई है। मामले के नए विवेचक फतेहगंज पश्चिमी थाने के प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि जल्दी ही नतीजा निकलने की उम्मीद है। लेखपाल की तलाश में पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed