फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four people including the husband have been named in the case of the death of a married woman.

Bareilly News: विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार नामजद

Wed, 15 Apr 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 15 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four people including the husband have been named in the case of the death of a married woman.
फरीदपुर। बीसलपुर रोड निवासी विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष ने पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा निवासी राम अवतार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कमलेश की शादी छह साल पहले बीसलपुर रोड निवासी राकेश से हुई थी। वह मजदूरी करता है। आरोप है कि कमलेश से बेटे के जन्म की चाहत थी। दहेज में एक प्लॉट की मांग की गई। मांगे पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने जहरीला पदार्थ खिला दिया। रविवार सुबह कमलेश (35) की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि तहरीर के आधार पर जहरीला पदार्थ खिलाकर विवाहिता की हत्या के आरोप में पति राकेश, देवर राजेश, सास कमला और ससुर श्रीपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed