फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four people cheated of Rs 25 lakh on the pretext of job in Saudi Arabia

Bareilly News: सऊदी अरब में नौकरी का झांसा देकर चार लोगों से ठगे 25 लाख रुपये, पीड़ितों ने कराई रिपोर्ट

Mon, 03 Mar 2025 05:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 03 Mar 2025 05:42 PM IST
सार

सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लोगों से ठगी कर ली गई। जालसाजों ने उनसे 25 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने सिरौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Four people cheated of Rs 25 lakh on the pretext of job in Saudi Arabia
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रामपुर स्थित एक टूरिस्ट ट्रैवल एजेंसी ने सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर बरेली के सिरौली क्षेत्र निवासी चार लोगों से 25 लाख रुपये ठग लिए। अब यह एजेंसी वाला फरार हो गया है। ठगी के शिकार व्यक्ति ने ट्रैवल एजेंसी संचालक और उसके मैनेजर के खिलाफ थाना सिरौली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


ग्राम हरदासपुर निवासी बबलू खान और उसके फूफा मसूद, फुफेरा भाई नदीम, अवरेज और बरेली निवासी हसीन का आरोप है कि रामपुर की अलिफ टूरिस्ट ट्रैवल के संचालक साहिल और मैनेजर हसन ने सऊदी अरब में 50 हजार रुपये प्रति महीने की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसके लिए उसने चारों लोगों से 25 लाख रुपये लिए। साथ ही उनके पासपोर्ट भी अपने पास जमा कर लिया है।
विज्ञापन


जब नौकरी नहीं मिली तो फरवरी माह में वह वहां पहुंचे तो एजेंसी बंद थी। कुछ लोगों ने बताया कि एजेंसी संचालक फरार हो गया। पड़ोसियों ने यह भी बताया कि यह ठग रामपुर समेत कई जिलों के लोगों से ऐसे ही रुपये लिए हैं। इसके बाद बबलू ने थाना सिरौली में तहरीर दी। थाना प्रभारी रामरतन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed